‘टाइगर 3’ से ‘गोलमाल अगेन’-‘सूर्यवंशी’ तक, दिवाली पर इन 7 फिल्मों ने किया धमाका, मिलकर बटोरे 2500 करोड़

b8900d14dac1dd04a58f1a16b4eca03617932528057061064 original


दिवाली पर हर साल कोई न कोई बड़ी फिल्म जरूर रिलीज होती है. इस बार रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ आ रही है. इसकी रिलीज से पहले आइए जान लेते हैं कि अब तक किन बॉलीवुड फिल्मों ने दिवाली के खास मौके पर रिलीज होकर धमाल मचाया? दिवाली पर रिलीज होकर इन 7 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया और मिलकर 2500 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली.

‘टाइगर 3’

सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी. IMDb के मुताबिक इसने दुनियाभर में 466 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.

‘प्रेम रतन धन पायो’

सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ साल 2015 की दिवाली पर आई थी. IMDb के मुताबिक इसने दुनियाभर में 388 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था.

‘हैप्पी न्यू ईयर’

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, विवान शाह और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ 2014 में दिवाली पर आई थी. फिल्म का टोटल कलेक्शन 383 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. 

‘कृष 3’

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की कृष फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘कृष 3’ साल 2013 की दिवाली पर आई थी. IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक कृष 3 का दुनियाभर में टोटल कलेक्शन 394 करोड़ रुपये हुआ था.

‘गोलमाल अगेन’ 

अजय देवगन की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ साल 2017 में रिलीज हुई. इसने दुनियाभर में 308 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया. फिल्म का हिस्सा तुषार कपूर, तब्बू, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा और कुणाल खेमू जैसे कलाकार भी थे.

‘सूर्यवंशी’ और ‘हाउसफुल 4’

IMDb के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (2021) का कलेक्शन 294 करोड़ रुपये हुआ था. वहीं उनकी हाउसफ़ुल सीरीज की चौथी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ ने दिवाली के मौके पर रिलीज होकर 296 करोड़ तक कमाई की थी.

‘रामायण’ तोड़ सकती है सारे रिकॉर्ड

5 नवंबर को रिलीज होने जा रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है. फिल्म को लेकर ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन का अनुमान लगाया गया है. रामायण न सिर्फ दिवाली रिलीज की सबसे कमाऊ फिल्म, बल्कि अब तक के भारतीय इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म भी बन सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *