IBS Problem: आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इनमें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) एक आम समस्या बनती जा रही है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि डाइट में सही तरह का फाइबर शामिल करने से इस तरह की समस्या में काफी हद तक राहत मिल सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, सॉल्युबल फाइबर यानी घुलनशील फाइबर आईबीएस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है.
क्यों फायदेमंद है सॉल्युबल फाइबर?
डॉक्टरों के मुताबिक, आईबीएस कोई बीमारी नहीं बल्कि कई तरह के लक्षणों का एक समूह है. इसमें पेट फूलना कब्ज या दस्त जैसी समस्या शामिल हो सकती हैं. ऐसे में सॉल्युबल फाइबर का अहम भूमिका निभाता है. यह फाइबर पानी को सोखकर जेल जैसा रूप ले लेता है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी होती है और मल त्याग को संतुलित करने में मदद मिलती है. यही वजह है कि यह कब्ज और दस्त दोनों ही स्थिति में राहत दे सकता है. इसके अलावा सॉल्युबल फाइबर प्रीबायोटिक की तरह काम करता है. यानी यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है. इससे समय के साथ ब्लोटिंग कम होती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है.
किन चीजों में मिलता है सॉल्युबल फाइबर?
डाइट में कुछ सामान्य चीजों को शामिल करके सॉल्युबल फाइबर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है. इनमें ओट्स, चिया सीड्स, अलसी के बीज इसबगोल, सेब और बींस जैसी चीज शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी के टाइम मलेरिया तो हो जाएं सावधान, बन सकता है प्रीमैच्योर डिलीवरी की वजह
हर फाइबर नहीं होता फायदेमंद
वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईबीएस के दौरान हर तरह का फाइबर फायदेमंद नहीं होता है. फाइबर मुख्य रूप से दो तरह का होता है. सॉल्युबल और इनसॉल्युबल. जहां सॉल्युबल फाइबर पानी में घुल जाता है वहीं इनसॉल्युबल फाइबर घूलता नहीं. इनसॉल्युबल फाइबर पाचन तंत्र में पदार्थों की गति को बढ़ाता है और मल का आकार बढ़ता है. लेकिन कुछ लोगों में यह आईबीएस के लक्षणों को बढ़ा सकता है. खासकर तब जब इसे अचानक से ज्यादा मात्रा में लेना शुरू किया जाए. ऐसे में डॉक्टर कहते हैं कि फाइबर लेते समय सही तरीका अपनाना जरूरी है. इसे अचानक ज्यादा मात्रा में लेने की बजाय धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए ताकि शरीर को इसे अपनाने का समय मिल सके.
ये भी पढ़ें-Summer Fever Causes: क्या आपको भी गर्मी में आ रहा है बुखार? इग्नोर किया तो जा सकती है जान!
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator