बारिश से रद्द हुआ कोलकाता और मुंबई मैच, फिर कैसा होगा प्लेऑफ का समीकरण? क्या KKR होगी बाहर

861a6bd769f52ab65d97159a242fb6a01779290066425975 original


आईपीएल 2026 के 65वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. मैच में बारिश आने तक केवल 8 ओवरों का खेल हो पाया और इस समय तक मुंबई 4 विकेट गंवा चुकी थी. चूंकि लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले प्लेऑफ की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए यहां जान लीजिए MI और KKR का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो प्लेऑफ का फैसला कैसे होगा?

सबसे पहले आपको बता दें कि आईपीएल के लीग स्टेज के मैचों के लिए रिजर्व डे का कोई नियम नहीं होता है. इसलिए मैच ऑफिशियल्स प्रयास करते हैं कि उसी दिन मैच का परिणाम निकाला जा सके. मगर मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका तो क्या होगा?

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, इसलिए यह मुकाबला रद्द भी होता है तो उसे ज्यादा फरक नहीं पड़ेगा. मगर कोलकाता नाइट राइडर्स को यह बारिश बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है.

कैसे होगा प्लेऑफ का फैसला?

मुंबई पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें पायदान पर है. अगर मुंबई के साथ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में कोलकाता के 13 मैचों में 12 अंक हो जाएंगे. ऐसे में केकेआर लीग स्टेज में आखिरी मैच जीत भी लेती है, तो वह अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. कोलकाता ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेगी कि मुंबई इंडियंस के साथ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो जाए, क्योंकि MI को हराने और उसके बाद अंतिम मुकाबला जीतकर वह 15 पॉइंट्स तक जा सकती है. 

कोलकाता के मौजूदा प्लेऑफ समीकरण पर नजर डालें तो उसे अपने आखिरी 2 मैच तो हर हाल में जीतने हैं. उसे अपना नेट रन रेट बेहतर करने के साथ-साथ उम्मीद करनी होगी कि पंजाब अपना मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हार जाए. वहीं राजस्थान भी अपना आखिरी मैच हार जाए. साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी अपना-अपना आखिरी मैच ना जीतें.

यह भी पढ़ें:

पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस…

पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *