पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

34881ac0369074d4849c63cd84367a3c17795389933431296 original


एक्टर बॉबी देओल चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में होस्ट शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान बेहद इमोशनल नजर आए. उन्होंने पिता धर्मेंद्र  के जाने से अपने जीवन में आए खालीपन के बारे में बात की. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू नजर आए.

पापा धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए बॉबी देओल
बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने भावुक होते हुए कहा, ‘एक बहुत बड़ा पेड़ होता है जिसके नीचे पूरा परिवार बंधा होता है. जब वो चला जाता है तो बहुत खाली-खाली सा लगता है.’ इस पर बॉबी देओल ने कहा कि उन्होंने भी सालों पहले कम उम्र में अपने बेटे को खोया है. इस जख्म को कभी नहीं भरा जा सकता.

‘उनके जैसा कोई नहीं हो सकता’
बॉबी ने बताया, ‘मेरे लिए मेरे पापा बेहद खास थे. वो ऐसे इंसान थे जिन्हें पूरी दुनिया बहुत प्यार करती थी. हमें यह एहसास हमेशा से था. अब जब वो चले गए तो ये दर्द सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है. आज भी मैं जहां कहीं जाता हूं, लोग उन्हें याद करके इमोशनल हो जाते हैं. पापा बहुत स्पेशल थे. उनके जैसा कोई नहीं हो सकता.’

ये भी पढ़ेंः ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाई स्टारकास्ट, वरुण-मृणाल से पूजा तक का दिखा ग्लैमरस अवतार

शेखर सुमन ने धर्मेंद्र की सादगी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के अलावा फार्महाउस पर मिलने वाले हर व्यक्ति चाहे माली हो या घरेलू मददगार सभी से प्यार से बात करते थे. वे बैंगन, मेथी और पराठों जैसी छोटी-छोटी बातों में भी खुशी महसूस करते थे.

बॉबी देओल ने इस दौरान यह भी कहा कि पिता के जाने के बाद जीवन बहुत बदल गया है. हालांकि परिवार अब भी एक-दूसरे का साथ दे रहा है, लेकिन पापा वाली जगह कभी पूरी नहीं हो सकती.

बता दें, धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक एक्टरओं में से एक थे. उन्होंने छह दशकों से ज्यादा का शानदार करियर बनाया. नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

ये भी पढ़ेंः ‘वो रात 3 बजे भी…’, प्रतीक बब्बर पर फूटा आर्य बब्बर का गुस्सा, बोले- पॉकेट मनी चाहिए तो बाप है





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *