Most Sixes in ODIs: इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज

03282870b823ecca31cf51782580f2ad17812747654911212 original


वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने के लिए विराट कोहली को 28 छक्के और लगाने हैं, हालांकि ये दोनों ही बल्लेबाज टॉप-7 में शामिल नहीं हैं. यहां हम उन्हीं 7 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें रोहित शर्मा और एमएस धोनी के रूप में 2 भारतीय खिलाड़ी हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हैं. लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है, जिसने 2 देशों के लिए खेलकर 220 छक्के लगाए हैं.

ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम?

रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. 2007 से खेल रहे रोहित ने वनडे में खेली 274 पारियों में कुल 357 छक्के लगाए हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो 10 सालों से अधिक पहले नंबर पर रहे थे.

रोहित के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 282 मैचों में 11577 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं. वह वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (264) खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं.

2. शाहीद अफरीदी

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैं. उन्होंने 369 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं. उन्होंने वनडे में 6 शतक और 39 अर्धशतक लगाए.

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, क्या बांग्लादेश के नाहिद राणा बन गए नंबर-1?

3. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 1999 से 2019 के बीच 301 वनडे मैच खेले. 294 पारियों में उन्होंने 331 छक्के जड़े.

4. सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 1989 से 2011 के बीच 445 वनडे खेले. 433 पारियों में जयसूर्या ने 270 छक्के लगाए. इस फॉर्मेट में जयसूर्या ने 13430 रन बनाए, वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी चौथे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के भाई भी हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका, ठोका पहला शतक; सिर्फ बाउंड्री से 86 रन

5. एमएस धोनी

भारत को अपनी कप्तानी में ODI वर्ल्ड कप (2011) जिताने वाले एमएस धोनी लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 2004 से 2019 के बीच 350 वनडे खेले, जिनकी 297 पारियों में उन्होंने 229 छक्के लगाए. वनडे में धोनी ने 10 शतक और 73 अर्धशतकीय पारियां खेली.

6. इयोन मोर्गन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने 24 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें खेली 230 पारियों में उन्होंने 220 छक्के जड़े हैं. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने इसमें से 18 छक्के आयरलैंड के लिए खेलते हुए लगाए. जी हां, वह दो देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं.

7. एबी डिविलियर्स

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर एबी डिविलयर्स हैं. दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबानने अपने करियर में 228 वनडे खेले, जिनमें खेली 218 पारियों में उन्होंने 204 छक्के लगाए.

लिस्ट में कहां है विराट कोहली?

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली 13वें नंबर पर हैं, वह अभी टीम इंडिया के लिए सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते हैं. लिस्ट के टॉप-10 में रोहित शर्मा और एमएस धोनी के आलावा सचिन तेंदुलकर (9वें) और सौरव गांगुली (10वें) हैं. कोहली को सचिन से आगे निकलने के लिए 28 छक्के और लगाने हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *