NCERT Class 9 Books: देश के कई हिस्सों में एनसीईआरटी की नौवीं कक्षा की नई किताबों की कमी की खबरों के बीच एनसीईआरटी ने छात्रों के लिए राहत भरा कदम उठाया है. परिषद ने घोषणा की है कि कक्षा 9 की सभी नई पाठ्य पुस्तक अब ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो और छात्र समय पर सिलेबस शुरू कर सके. दरअसल नए सत्र की शुरुआत के साथ कई राज्यों में इन किताबों की प्रिंट कॉपी बाजार में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाई है. ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई शुरू करने में दिक्कत आ रही है. इसी स्थिति को देखते हुए एनसीईआरटी ने डिजिटल ऑप्शन जारी किया है.
ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई किताबें
एनसीईआरटी के अनुसार छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कक्षा 9वीं की किताबों की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं. इनमें संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी, उर्दू और फिजिकल एजुकेशन विषयों की किताबें शामिल है. परिषद का कहना है कि डिजिटल फॉर्मेट में किताबें उपलब्ध कराने का मकसद यह है कि छात्र कहीं से भी और कभी भी पढ़ाई जारी रख सके और सिलेबस में देरी न हो.
बाजार में कमी से प्रभावित हो रही पढ़ाई
कई राज्यों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार नई किताबें अभी तक बुक स्टोर्स में आसानी से उपलब्ध नहीं है. इसका असर सीधे तौर पर क्लासरूम टीचिंग पर पढ़ रहा है. कुछ शिक्षकों का कहना है कि सिलेबस तो अपडेट मिल चुका है, लेकिन किताबें न होने से पढ़ाई व्यवस्थित तरीके से शुरू करना मुश्किल हो रहा है. वहीं निजी स्कूलों के शिक्षकों ने भी माना की ऑनलाइन किताबें मददगार है, लेकिन सभी छात्रों को पास डिजिटल सुविधा नहीं होने से दिक्कतें अभी भी बनी हुई है.
छात्रों को करना पड़ रहा है समस्याओं का सामना
ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन किताबें पूरी तरह समाधान नहीं बन पा रही है. कई छात्रों ने बताया कि इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर होने के कारण पूरी किताब डाउनलोड करना आसान नहीं है. कुछ जगहों पर छात्र मोबाइल के जरिए पीडीएफ शेयर कर पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन नियमित पढ़ाई के लिए यह तरीका पर्याप्त नहीं माना जा रहा है. यहां तक की शहरी इलाकों में भी कई छात्रों ने शिकायत की है कि बाजार में किताबें उपलब्ध नहीं है. यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर महंगी मिल रही है. हालांकि ऑनलाइन किताबों की उपलब्धता से उन छात्रों को तुरंत राहत मिली है, जिनके पास इंटरनेट और डिवाइस की सुविधा है. इससे पढ़ाई पूरी तरह रुकने से बची है. फिर भी स्कूलों और टीचर्स का मानना है कि लंबे समय के लिए प्रिंटेड किताबें जरूरी है, क्योंकि हर छात्र के पास डिजिटल संसाधन उपलब्ध नहीं है.
हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
एनसीईआरटी ने छात्रों और शिक्षकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8800440559 भी जारी किया गया है. जहां से वह किताबों या पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के लिए कांटेक्ट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Most Educated Chief Minister: देश का सबसे पढ़ा-लिखा मुख्यमंत्री कौन, जानें किस CM के पास कौन सी डिग्री?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI