SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका

1bdb677bc2aceb80a5f1b08b28e1407d17889461831341094 original


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी. भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 207 पदों को भर जाना है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. 

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती? 

एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 के तहत अलग-अलग स्पेशलिस्ट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. जोनल हेड रिटेल के लिए एमबीए में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ सीएफपी, सीएफए वी-ए जैसी संबंधित योग्यता और 15 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है. इस पद के लिए उम्र सीमा 35 से 50 वर्ष है. रीजनल हेड के लिए बैंकिंग, फाइनेंस या मार्केटिंग में 60 फीसदी अंकों के साथ एमबीए और संबंधित सर्टिफिकेट के अलावा 12 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है. इस पद के लिए भी आयु सीमा 35 से 50 वर्ष रखी गई है. वहीं रिलेशनशिप मैनेजर टीम- लीड के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और कम से कम 8 साल का एक्सपीरियंस चाहिए. इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (एसआई) के लिए संबंधित पद फाइनेंस और दूसरे विषयों में मास्टर्स डिग्री या सीएफए-सीए जैसी योग्यता और 6 साल का एक्सपीरियंस और उम्र सीमा 28 से 42 वर्ष रखी गई है. वहीं इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के लिए भी 4 साल का एक्सपीरियंस और 28 से 40 वर्ष तक आयु सीमा होनी चाहिए. 

VP और AVP पदों के लिए भी मौका 

वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ पद के लिए भी किसी मान्यता प्राप्त विषय में बैचलर डिग्री और कम से कम 6 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है. इसकी उम्र सीमा 26 से 42 साल है. असिस्टेंट वॉइस प्रेजिडेंट वेल्थ पद के लिए बैचलर डिग्री और कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है. इस पद के लिए उम्र सीमा 23 से 35 वर्ष है. सामान्य तौर पर भर्ती में पद के हिसाब से उम्मीदवारों के पास 3 से 15 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है. उम्र सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है. जानकारी के अनुसार न्यूनतम उम्र 23 साल और अधिकतम 50 साल तक हैं. 

5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी नियुक्ति 

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआती तौर पर 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी. निर्धारित क्षेत्र के आधार पर बैंक इस समय को आगे तीन-चार साल तक बढ़ा सकता है. उम्मीदवार और बैंक के बीच इंटरव्यू के दौरान वेतन पर चर्चा होगी. अंतिम सीटीसी उम्मीदवार के अनुभव, मौजूद सैलरी और पोस्टिंग की जगह जैसे फैक्टर के आधार पर तय की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-हरियाणा में 5 लाख छात्रों को मिलेंगे डेटा सिम, पढ़ाई डिजिटल करने पर जोर

इंटरव्यू से होगा चयन 

एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जरूरत के अनुसार 1 या 2 राउंड के इंटरव्यू हो सकते हैं. यह इंटरव्यू टेलीफोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी आयोजित किया जा सकता है. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा, इनमें क्वालीफाइंग मार्क्स बैंक की ओर से तय किए जाएंगे. इंटरव्यू के दौरान सीटीसी पर भी चर्चा की जाएगी और क्वालीफाइंग मार्क्स को लेकर बैंक का फैसला अंतिम फैसला होगा. 

ऐसे करें SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए आवेदन 

उम्मीदवारों को एसबीआई की भर्ती वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद नाम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करने के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. इसके बाद आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा.

ये भी पढ़ें-यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में मिले 500 के नोट, 12 स्कूलों के प्रिंसिपल तलब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *