निवेशकों के लिए जरूरी खबर, अगले सप्ताह इस दिन नहीं होगा बाजार में कारोबार; जानिए इसकी वजह

c542731f1a070ea5489b6bac6b03495a17772187908141315 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।
  • NSE और BSE पर उस दिन ट्रेडिंग, डेरिवेटिव्स, SLB पूरी तरह बंद।
  • MCX पर शाम 5 बजे के बाद आंशिक कारोबार जारी रहेगा।
  • निवेशकों को आगामी छुट्टियों की सूची के अनुसार योजना बनानी चाहिए।

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के कम मौके मिलने वाले हैं. 1 मई 2026, शुक्रवार को देश के दोनों बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE बंद रहेंगे. इस दिन शेयरों की खरीद-बिक्री, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) से जुड़ा कोई भी काम नहीं होगा. 

बाजार से जुड़े लोगों को पहले से अपनी प्लानिंग करनी चाहिए ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. आइए जानते हैं, आखिर शेयर बाजार में क्यों छुट्टी दी गई हैं?

महाराष्ट्र दिवस पर बाजार रहेगा बंद

1 मई 2026, शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. यह दिन महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में हर साल मनाया जाता है. जिसको लेकर NSE और BSE पर सभी तरह की ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहती है. 

MCX में रहेगा आंशिक कारोबार

1 मई वाले दिन शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा. हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पूरा ब्रेक नहीं लगेगा. एमसीएक्स पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वाला सेशन बंद रहेगा. वहीं शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक ट्रेडिंग पहले की तरह चलती रहेगी.

शेयर बाजार की आने वाली छुट्टियां

1 मई: महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहेगा

28 मई: बकरीद (ईद) की छुट्टी रहेगी

26 जून: मोहर्रम के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी पर बाजार बंद रहेगा

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी

20 अक्टूबर: दशहरा के कारण बाजार बंद रहेगा

10 नवंबर: दीपावली पर छुट्टी रहेगी

24 नवंबर: गुरु नानक जयंती पर बाजार बंद रहेगा

25 दिसंबर: क्रिसमस के दिन ट्रेडिंग नहीं होगी

शनिवार-रविवार को रहती है साप्ताहिक छुट्टी

शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के बीच नॉर्मक कारोबार होता है. वहीं, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहती है. इसके अलावा किसी विशेष अवसर पर छुट्टी का ऐलान किया जाता है. हालांकि, इसकी जानकारी पहले ही दे दी जाती है. ताकि निवेशकों को किसी तरह की दिक्कत न हो. 

यह भी पढ़ें:

TA और बच्चों की पढ़ाई के भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद, 8वां वेतन आयोग ले सकता है बड़ा फैसला; जानिए डिटेल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *