श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 

9f75ba8004b55288197cc44ebe12449417885413957421364 original


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (04 सितंबर) को इस महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का एलान कर दिया है. इंग्लिश बोर्ड ने दोनों ही सीरीज के लिए 16-16 सदस्यीय टीम चुनी है. स्क्वॉड में कुछ दिलचस्प बदलाव भी देखने को मिले. बल्लेबाज फिल सॉल्ट दाहिने पैर में इंजरी के चलते बाहर बाहर हैं. वहीं ऑलराउंडर जैकब बेथल के घुटने की सफल सर्जरी हुई है, जिसके चलते वह रिहैब के रास्ते पर हैं. 

टी20 स्क्वॉड में ओपनिंग बल्लेबाज एन्यूरिन डोनाल्ड को पहली बार शामिल किया है. दूसरी तरफ वनडे स्क्वॉड में अनकैप्ड तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकॉम्बे को जगह मिली है. हैरी ब्रूक को दोनों सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है. पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 15 सितंबर से होगी. फिर 22 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

जेमी ओवरटन की हुई वापसी 

थाई इंजरी के चलते भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज मिस करने वाले जेमी ओवरटन की वापसी हो गई है. उन्हें टी20 और वनडे दोनों स्क्वॉड में जगह मिली है.

इससे पहले भारत के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज में इंग्लैंड की तरफ से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था. टी20 सीरीज में इंग्लिश टीम न 4-0 से बाजी मारी थी.  इसके अलावा वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम श्रीलंका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है. 

इंग्लैंड का टी20 स्क्वॉड 

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जोश टोंग. 

इंग्लैंड का वनडे स्क्वॉड 

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकॉम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टोंग. 

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I – 15 सितंबर, साउथेम्प्टन

दूसरा T20I – 17 सितंबर, कार्डिफ

तीसरा T20I – 19 सितंबर, मैनचेस्टर

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI – 22 सितंबर, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

दूसरा ODI – 24 सितंबर, लीड्स

तीसरा ODI – 27 सितंबर, द ओवल

 

यह भी पढ़ें: टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *