सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव

31cac0e50eba7985b02ecffa875facdf17885023191001212 original


महिला एशिया कप 2026 में गुरुवार को हुए मैच में भारत ने हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराया. हरमनप्रीत कौर एंड टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अब भारत का अगला मैच पाकिस्तान के साथ है. ये क्रिकेट की एक बड़ी भिड़ंत मानी जाती है. जानिए भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कहां है? इसका लाइव प्रसारण भारत में किस चैनल पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग किस एप पर होगी?

भारत और पाकिस्तान महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप ए में शामिल हैं. ग्रुप स्टेज में भारत ने शुरूआती 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से हारने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच में हांगकांग को 137 रनों से हराया. स्मृति मंधाना ने 124 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. 64 रनों में खेली इस पारी में मंधाना ने 7 छक्के और 14 चौके जड़े. 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 193 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग 56 रनों पर ढेर हो गई. दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए. अब सेमीफाइनल से पहले भारत का ग्रुप स्टेट का आखिरी मैच पाकिस्तान के साथ है. जानिए उसकी डिटेल्स.

यह भी पढ़ें- एशिया कप में शतक ठोक स्मृति मंधाना ने तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड

भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच कब है?

महिला एशिया कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच शनिवार, 5 सितंबर को है.

भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच कहां पर है?

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई.

भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयनुसार शनिवार (5 सितंबर) को रात 8 बजे से शुरू होगा. टॉस 7:30 बजे होगा.

भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?

सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4.

भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस एप पर होगी?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर होगी.

यह भी पढ़ें- क्या रोहित शर्मा की वजह से BCCI की मीटिंग में नहीं आए अजीत अगरकर? उठ रहे कई बड़े सवाल

भारतीय स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, भारती फूलमाली, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कमालिनी (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, प्रतीक रावल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, प्रेमा रावत.

पाकिस्तान स्क्वॉड

फातिमा सना, आयशा जफर, नाशरा संधू, गल फिरोजा (विकेटकीपर), मुनीबा अली (विकेटकीपर), वहीदा अख्तर, तुबा हसन, सादिया इकबाल, उम्मे हनी, सदाफ शम्स, मोमिना रियासत, एयमन फातिमा, सायरा जबीन, शैवाल जुल्फिकार, ईमान नसीर.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *