Apple के नए CEO को कितनी मिल रही सैलरी, टॉप-5 सीईओ से कितनी कम?

698649ee0568366bbb8422223b16785617885887916171474 original


Apple में लंबे समय से टिम कुक की जगह लेने की चर्चा चल रही थी, और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने नए सीईओ का ऐलान कर दिया है. जॉन टर्नस ने टिम कुक की जगह कंपनी की कमान संभाल ली है. टिम कुक अब कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में आ गए हैं. इसके साथ ही एप्पल ने अमेरिकी बाजार नियामक SEC के पास दाखिल फाइलिंग में दोनों के नए वेतन पैकेज की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है.

नए CEO जॉन टर्नस की सैलरी

जॉन टर्नस को कुल मिलाकर करीब 58 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 551 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज दिया गया है. इसमें उनकी बेसिक सैलरी 3 मिलियन डॉलर सालाना रखी गई है. इसके अलावा उन्हें 2026 के बचे हुए महीनों के लिए 2.5 मिलियन डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड मिलेगा, क्योंकि वे साल के बीच में सीईओ बने हैं.

वित्त वर्ष 2027 के लिए उनका इक्विटी अवॉर्ड 55 मिलियन डॉलर के लक्ष्य पर तय किया गया है. इस इक्विटी का 75 फीसदी हिस्सा कंपनी के प्रदर्शन से जुड़ा है, यानी यह इस बात पर निर्भर करेगा कि एप्पल के शेयर एस एंड पी 500 की दूसरी बड़ी कंपनियों की तुलना में कैसा प्रदर्शन करते हैं. बाकी 25 फीसदी हिस्सा अगले चार साल में हर छह महीने में बराबर किस्तों में मिलेगा.

पूर्व बॉस टिम कुक की अब कितनी है सैलरी?

वहीं टिम कुक, जो अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन गए हैं, उन्हें 2 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी के साथ 45 मिलियन डॉलर का इक्विटी अवॉर्ड मिलेगा. नई भूमिका में टिम कुक का ज्यादातर समय दुनियाभर की सरकारों और नीति-निर्माताओं के साथ एप्पल के रिश्तों को संभालने में जाएगा. इससे पहले वित्त वर्ष 2025 में सीईओ के तौर पर टिम कुक का कुल वेतन पैकेज करीब 74.3 मिलियन डॉलर था.

यह भी पढ़ें – USB Port का हर रंग देता है खास संकेत, ऐसे पहचानें टेक्नोलॉजी

दुनिया के टॉप-5 सीईओ से कितनी कम है टर्नस की सैलरी?

भले ही टर्नस एप्पल जैसी दिग्गज कंपनी को संभाल रहे हैं, लेकिन जब बात दुनिया के सबसे महंगे सीईओ से तुलना की आती है, तो उनका पैकेज काफी पीछे रह जाता है. टेक और ऑटो जगत के टॉप-5 सीईओ के सामने एप्पल के नए बॉस की सैलरी काफी कम दिखती है.

एलोन मस्क (Tesla)- टेस्ला के मालिक और सीईओ एलोन मस्क का पे-पैकेज दुनिया में सबसे बड़ा है. उनका 56 बिलियन डॉलर करीब 4.7 लाख करोड़ रुपये का स्टॉक पैकेज चर्चाओं में रहा है.

सुंदर पिचाई (Google)- गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई का सालाना पैकेज अक्सर 200 मिलियन डॉलर करीब 1,600 से 1,800 करोड़ रुपये के पार चला जाता है. सुंदर पिचाई की तुलना में टर्नस की सैलरी करीब तीन से चार गुना कम है.

सत्या नडेला (Microsoft)- माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का सालाना पैकेज 50 से 70 मिलियन डॉलर के बीच रहता है, लेकिन कुछ खास वर्षों में बोनस मिलाकर यह टर्नस के मुकाबले काफी ज्यादा हो जाता है. 

सफरा कैट्स (Oracle) और निकेश अरोड़ा (Palo Alto Networks)- दुनिया के सबसे अमीर सीईओ की सूची में शामिल इन दिग्गजों का कुल सालाना पैकेज शेयर और इंसेंटिव को मिलाकर आसानी से 100 मिलियन डॉलर करीब 840 करोड़ रुपये से ऊपर निकल जाता है, जो टर्नस के 58 मिलियन डॉलर से लगभग दोगुना है. 

यह भी पढ़ें – Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *