IPL 2026: पति केएल राहुल की धमाकेदार बल्लेबाजी पर फिदा हुईं आथिया शेट्टी, लिखा- उफ्फ, क्रेजी

1b7a7189befa07067352daa0396b336017771758923631400 original


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली के केएल राहुल ने धमाकेदार पारी खेली और 152 रन बनाकर इतिहास रच दिया. इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. हालांकि, केएल राहुल अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. अब केएल राहुल की पत्नी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने अपने पति पर प्यार लुटाया है.

आथिया शेट्टी ने पति पर लुटाया प्यार
अथिया शेट्टी हमेशा से ही राहुल की सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ राहुल ने मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की ऐसी बारिश की कि आथिया शेट्टी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. 

IPL 2026: पति केएल राहुल की धमाकेदार बल्लेबाजी पर फिदा हुईं आथिया शेट्टी, लिखा- उफ्फ, क्रेजी

आथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल की फोटो शेयर की और बड़े ही क्यूज अंदाज में लिखा, ‘उफ्फ, केएल राहुल’. एक अन्य स्टोरी में उन्होंने राहुल की इस धमाकेदार पारी को इन्सेन (क्रेजी) बताया.

ये भी पढ़ें:- आथिया शेट्टी के पोस्ट ने मचाया बवाल, आशा भोसले के निधन पर लता मंगेशकर की फोटो लगा बैठीं एक्ट्रेस, भड़के यूजर्स

अहान शेट्टी ने भी केएल राहुल की तारीफ
आथिया यहीं नहीं रुकी, इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर राहुल की एक फोटो पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और फायर वाला इमोजी शेयर किया. इसके अलावा अथिया के भाई और एक्टर अहान शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर राहुल की तारीफ की. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘तुमने क्या कर दिया? अद्भुत.’

2023 में की थी आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी
बता दें कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल की गिनती सबसे पावरफुल कपल्स में होती है. दोनों ने 23 जनवरी, 2023 को शादी रचाई थी. शादी समारोह सुनील शेट्टी के खंडाला में स्थित फार्म हाउस पर हुआ था. आथिया और राहुल ने 24 मार्च, 2024 में अपनी बेटी का वेलकम किया, जिसका नाम इस कपल ने इवारा रखा है. 

ये भी पढ़ें:- ‘मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं’, Athiya Shetty ने KL Rahul को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, पति संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *