Dividend Alert: हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड बांट रही कंपनी, जानें कब तक खाते में आएंगे पैसे?

a1214877e455bb5e511eea11a8ee0d1617743368983821379 original


Dividend stock: मेटल सेक्टर की बड़ी कंपनी वेदांता (Vedanta) के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबारी सेशन के दौरान इसके शेयरों में करीब 3 परसेंट का उछाल आया है. इस तेजी के पीछे एक वजह है.

दरअसल, दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है. बीते सोमवार को कंपनी के बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 11 रुपये के तीसरे अंतरिम डिविडेंड देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.  

डिविडेंड देने में माहिर वेदांता

कंपनी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड मीटिंग में सदस्यों ने कुल 4300 करोड़ रुपये के डिविडेंड भुगतान को मंजूरी दे दी है. वेदांता ने डिविडेंड पाने के हकदार शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए शनिवार, 28 मार्च को पहले ही रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय कर दिया था. इसका मतलब है कि डिविडेंड पाने के लिए किसी भी निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होने जरूरी हैं. चूंकि 28 मार्च को रिकॉर्ड डेट है इसलिए 27 मार्च, शनिवार को वेदांता के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे. 

Trendlyne के डेटा के मुताबिक, वेदांता अपने डिविडेंड भुगतान के लिए निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है. तीसरी बार डिविडेंड के लिए इस ऐलान के साथ कारोबारी साल 2025-26 के लिए वेदांता का कुल डिविडेंड 34 रुपये प्रति शेयर हो गया है. इससे पहले कंपनी ने पिछले साल जून में 7 रुपये और अगस्त में 16 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया था. कंपनी 23 जुलाई, 2001 से अब तक कुल 49 डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है. मौजूदा शेयर की कीमत के हिसाब से वेदांता का डिविडेंड यील्ड 3.5 परसेंट से भी ज्यादा है. 

कंपनियां क्यों देती हैं डिविडेंड? 

डिविडेंड के तौर पर कंपनियां अकसर अपने मुनाफे को निवेशकों के साथ बांटती हैं. निवेशक कंपनी में अपना पैसा लगाते हैं और डिविडेंड देकर कंपनी उनके निवेश और भरोसे के बदले एक नकद ईनाम देती है. डिविडेंड किसी निवेशक को कंपनी के साथ लंबे समय से जोड़े रखती है. जिन शेयरों पर डिविडेंड ज्यादा मिलता है, उन्हें निवेशक लंबे समय तक अपने पास रखना पसंद करते हैं. नियमित डिविडेंड देने वाली कंपनियां निवेशकों को आर्थिक रूप से अपनी मजबूती का संकेत देते हैं. इससे पता है कि कंपनी के पास अपनी जरूरताें को पूरा करने के बाद भी अतिरिक्त पैसा है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

क्या होम लोन पर कम होगी EMI या जस का तस रहेगा रेपो रेट? जानें RBI की अगली MPC मीटिंग का पूरा शेड्यूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *