Banana Lassi Recipe: क्या आपने खाई है ‘Banana Lassi’, एक बार बना लेंगे तो बार-बार करेंगे डिमांड

fe6233a0e62577f20b1632d0168fafc017770423497831120 original


Banana Lassi Recipe: आम की लस्सी तो सभी को पसंद होती है, लेकिन हर बार आम मिलना आसान नहीं होता है. ऐसे में अगर आप कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी पीना चाहते हैं तो केले की लस्सी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह न सिर्फ जल्दी बन जाती है बल्कि इसका टेस्ट भी बहुत रिच और क्रीमी होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. एक बार अगर आपने यह केले की लस्सी घर पर बना ली तो परिवार वाले बार-बार इसकी डिमांड करेंगे. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर केले की लस्सी यानी Banana Lassi कैसे बनाएं. 

केले की लस्सी बनाने के लिए क्या चीजें चाहिए

केले की लस्सी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है. इसके लिए सबसे पहले 2 पके हुए केले चाहिए. इसके साथ 1 कप ताजा दही मिलाया जाता है, जो इसे क्रीमी और ठंडा बनाता है, अगर आप लस्सी को थोड़ा हल्का करना चाहते हैं तो 2 कप ठंडा दूध भी डाल सकते हैं. टेस्ट बढ़ाने के लिए 1-2 चम्मच चीनी या शहद मिलाया जाता है, जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. खुशबू और हल्के मसालेदार टेस्ट के लिए 2-3 इलायची डाली जाती है, इसे और ठंडा फ्रेश बनाने के लिए कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाले जाते हैं. चाहें तो ऊपर से थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम या काजू डालकर इसे और भी रिच बनाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें – Summer Cooling Drinks: Chilli Smoke Mango से लेकर Shilling तक… ट्राई करें 3 खास समर कॉकटेल, देखें पूरी रेसिपी

घर पर केले की लस्सी यानी Banana Lassi कैसे बनाएं 

1. घर पर केले की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में ताजा दही डाल लें. अगर दही गाढ़ा है तो उसे थोड़ा फेंट लें, जिससे वह स्मूद हो जाए.

2.अब केलों का छिलका उतारकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और दही में डाल दें. 

3. अब इसमें शहद या चीनी, इलायची पाउडर और चाहें तो सूखे मेवे डाल दें. 

4. सभी चीजों को ब्लेंडर या मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें जब तक एकदम चिकनी और क्रीमी लस्सी न बन जाए, 

5. अगर आप चाहें तो इसमें ठंडा दूध या पानी मिलाकर गाढ़ापन कम कर सकते हैं. लास्ट में बर्फ के टुकड़े डालें और तुरंत ठंडा-ठंडा परोसें. 

केले की लस्सी के फायदे

केले में नेचुरल शुगर होती है जो तुरंत एनर्जी देती है. इसलिए यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए अच्छा ड्रिंक है. दही पेट के लिए बहुत अच्छा होता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. गर्मियों में यह लस्सी शरीर को ठंडा रखती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है. दही में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.केले में ऐसे तत्व होते हैं जो तनाव कम करने और मूड अच्छा करने में मदद करते हैं. 

यह भी पढ़ें – Top Indian Chicken dishes: दुनिया के टॉप 100 चिकन डिशेज में शामिल भारत के ये 6 जायके, क्या आपने चखा है इनका स्वाद?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *