ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (31 July) नौवां दिन है, जिसमें भारत के 10 बॉक्सर सेमीफाइनल खेलेंगे. इन सभी खिलाड़ियों के मेडल पक्के हैं, जिनकी निगाहें आज जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी. सभी को नीरज चोपड़ा के मैच का इंतजार है, जो जारी प्रतियोगिता में भारत को चौथा गोल्ड दिला सकते हैं. इसके आलावा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, और जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों के महत्वपूर्ण मैच हैं. जानिए आज भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल.
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारतीय जूडो टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. श्रद्धा चोपड़े, हर्ष सिंह, अस्मिता डे आदि खिलाड़ी अपने शुरूआती मैच खेलेंगे. जो जीते वो आज शाम के समय अगले दौर में खेलेंगेडेकाथलॉन स्टार तेजस्विन शंकर आज कई स्पर्धांओं में हिस्सा लेंगे.
यह भी पढ़ें- ‘अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग’, हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
10 मुक्केबाज खेलेंगे सेमीफाइनल
आज भारत के 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल में खेलेंगे, इन सभी का पदक पक्का है. जीतकर सभी फाइनल में जाना चाहेंगे. देखा जाए तो बॉक्सिंग में भारत के 10 गोल्ड मेडल की उम्मीदें बनी हुई हैं. जो आज सेमीफाइनल में हारें वो ब्रोंज जीत जाएंगे. बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में तीसरे स्थान के लिए मैच नहीं होता, इसलिए सेमीफाइनल हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ब्रोंज मिलता है.
CWG 2026 में 31 जुलाई का शेड्यूल
- 2:30 PM: एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़)
- 3:15 PM – बॉक्सिंग – प्रीति पवार बनाम कैथरीन म्वापे (सेमीफाइनल)
- 3:20 PM – एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (डिस्कस थ्रो)
- 3:30 PM से – जूडो – हर्ष सिंह, श्रद्धा चोपड़े, रोहित बसीर माजगुल, अस्मिता डे, यामिनी मौर्य
- 4:00 PM – एथलेटिक्स – मिश्रित 4×400 मीटर रिले हीट
- 4:30 PM – बॉक्सिंग – अंकुश पंघाल (सेमीफाइनल)
- 5:00 PM – एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (पोल वॉल्ट)
- 5:00 PM – ट्रैक साइक्लिंग – दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह (राउंड-1)
- 5:15 PM – बॉल्स – भारत बनाम फॉकलैंड आइलैंड्स
- 7:15 PM – बॉक्सिंग – जैसमीन लांबोरिया (सेमीफाइनल)
- 7:30 PM – बॉक्सिंग – अरुंधति चौधरी (सेमीफाइनल)
- 8:15 PM – बॉक्सिंग – जादुमणि सिंह (सेमीफाइनल)
- 8:30 PM – ट्रैक साइक्लिंग – कीरिन राउंड-1
- 10:20 PM – बॉल्स – नयनमोनी सैकिया
- 10:45 PM – ट्रैक साइक्लिंग – मेडल इवेंट – पुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट फाइनल (योग्यता मिलने पर)
- 11:30 PM – एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (जेवलिन थ्रो)
- 11:30 PM – बॉक्सिंग – साक्षी चौधरी (सेमीफाइनल)
- 11:45 PM – ट्रैक साइक्लिंग – मेडल इवेंट – पुरुष कीरिन फाइनल (योग्यता मिलने पर)
- 12:15 AM (1 अगस्त)- बॉक्सिंग – प्रिया घंघास (सेमीफाइनल)
- 12:45 AM (1 अगस्त) – एथलेटिक्स मेडल इवेंट- नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह (पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल)
- 12:45 AM (1 अगस्त) – बॉक्सिंग – लवलीना बोरगोहेन (सेमीफाइनल)
- 1:00 AM (1 अगस्त) – बॉक्सिंग – सचिन सिवाच (सेमीफाइनल)
- 1:05 AM (1 अगस्त) – एथलेटिक्स – तेजस्विन शंकर (1500 मीटर, डेकाथलॉन का अंतिम इवेंट)
- 1:30 AM (1 अगस्त) – एथलेटिक्स – मेडल इवेंट – यशस पलाक्षा और संतोष कुमार (पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल)
- 1:30 AM (1 अगस्त) – बॉक्सिंग – नरेंद्र बेरवाल (सेमीफाइनल).

मेडल टैली में 10वें स्थान पर भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 17 मेडल जीते हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रोंज मेडल हैं. भारत ने सर्वाधिक मेडल वेटलिफ्टिंग (8) में जीते हैं. एथलेटिक्स में 4 और पैरा एथलेटिक्स में 4 मेडल जीते हैं. 1 मेडल पैरा पॉवरलिफ्टिंग में आया है.
यह भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- ‘हमें भरोसा है कि…’