Retail Inflation: किस राज्य में सबसे कम, किस राज्य में सबसे ज्यादा दर्ज की गई महंगाई दर? जानें

403e0947c4fc13aacf9fc291237359ea17785945312421346 original


Retail Inflation: यूएस-ईरान के बीच जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है. पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने के साथ ही अब महंगाई का दौर शुरू हो गया है. अप्रैल में देश की खुदरा महंगाई दर 15 महीने के उच्चतम स्तर 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है. जानिए किस राज्य में सबसे कम और कहां सबसे ज्यादा महंगाई दर है.

इन राज्यों में सबसे कम बढ़ी महंगाई दर

आंकड़ों के मुताबिक…

  • मिजोरम में सबसे कम 0.69 प्रतिशत महंगाई दर दर्ज की गई
  • छत्तीसगढ़ में 1.77 प्रतिशत
  • दिल्ली में 1.96 प्रतिशत
  • लद्दाख में 2.02 प्रतिशत
  • अरुणाचल प्रदेश में 2.07 प्रतिशत

इन राज्यों में सबसे कम महंगाई दर रही है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़ी महंगाई दर

आंकड़ों के मुताबिक…

  • तेलंगाना में सबसे ज्यादा 5.81 प्रतिशत महंगाई दर दर्ज की गई.
  • आंध्र प्रदेश में 4.20 प्रतिशत
  • तमिलनाडु में 4.18 प्रतिशत
  • कर्नाटक में 4.00 प्रतिशत
  • और राजस्थान में 3.77 प्रतिशत महंगाई दर रही.

ये राज्य इस महीने महंगाई के मामले में शीर्ष पर रहे.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश की खुदरा महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रह सकती है. इसके पीछे रबी फसल के बेहतर उत्पादन को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Cheapest Lehenga Markets: 10 से 15 हजार में खरीदें शादी का लहंगा, जानें दिल्ली में कहां लगते हैं ये सस्ते ‘वेडिंग बाजार’

इन चीजों के बढ़े दाम
महंगाई बढ़ने का सबसे ज्यादा असर पांच चीजों पर पड़ा है. इनमें चांदी के आभूषण, नारियल, सोना-चांदी और प्लेटिनम ज्वेलरी, टमाटर और फूलगोभी शामिल हैं. इसके अलावा अप्रैल में फूड और बेवरेज, पान तंबाकू और इन्टॉक्सिकेन्ट, कपड़े- जूते, हेल्थ, सूचना और संचार, शैक्षिक सेवाओं में महंगाई दर ज्यादा रही है.

RBI गवर्नर ने क्या कहा?
इस मुद्दे पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, “वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के कारण प्रीमियम पेट्रोल, एलपीजी और औद्योगिक उपयोग वाले डीजल जैसे कुछ ईंधनों की कीमतें बढ़ी हैं. वहीं, रबी की अच्छी फसल के चलते निकट भविष्य में खाद्य आपूर्ति बेहतर रहने की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है.”

ये भी पढ़ें: Gold Reserve News: भारत या पाकिस्तान, गोल्ड रिजर्व के मामले में कौनसा देश है आगे? चौंका देंगे आंकड़े



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *