बढ़ गया सोने का रेट, चांदी भी हुई महंगी; जानें आज 10 ग्राम का भाव

4c36e66de0ab60bf4a4feca758326c6817891041903451379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹600 बढ़कर ₹1,58,600 हुआ.
  • चांदी लगातार तीसरे दिन ₹1,200 बढ़कर ₹2,44,600 प्रति किलो हुई.
  • अमेरिकी CPI डेटा के इंतजार से बाजार में तेजी बनी है.
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निवेशक सतर्क, महंगाई आंकड़ों से पहले दाम गिरे.

सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला रूक गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में रिटेल खरीदारों और स्टॉकिस्ट की बढ़ती डिमांड के चलते सोना 600 रुपये महंगा होकर 1,58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. 

पिछले सत्र में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह अपने पिछले बंद स्तर 2,43,400 प्रति किलोग्राम के बंद से 1,200 रुपये बढ़कर 2,44,600 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई.

क्यों अचानक से बढ़ने लगे दाम?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, ”सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त हो रही है क्योंकि बाजार के भागीदार शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति (सीपीआई) के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे फेडरल रिजर्व के सितंबर के नीतिगत फैसले के बारे में संकेत मिल सकते हैं.”

फेड रिजर्व के फैसले पर टिकी नजर

हालांकि, महंगाई के आंकड़ों से पहले विदेशी बाजारों में सावधानी बरती गई, जिसमें हाजिर सोना 61.29 डॉलर या 1.4% गिरकर 4,340.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया और चांदी 6% टूटकर 64.54 डॉलर रह गई.

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा,  ”सोना 4,400 डॉलर से नीचे और चांदी 66 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई क्योंकि निवेशक महंगाई के आंकड़ों से पहले सतर्क हो गए. इनसे फेडरल रिजर्व की 15-16 सितंबर की बैठक की दिशा तय होगी.”  

उन्होंने कहा कि इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में बेतहाशा हो रही बढ़ोतरी अमेरिका-ईरान संघर्ष में कमी के कोई संकेत नहीं दिखे. चैनवाला ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई के दबाव को बढ़ाया और वैश्विक स्तर पर सर्राफा की दरों पर असर डाला.

ये भी पढ़ें:

लगातार 4 दिन बैंक बंद, हड़ताल पर जा रहे कर्मचारी; इन तरीकों से निपटाएं काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *