Personal Loan: अच्छा सिबिल स्कोर होने के बाद भी क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं इंस्टेंट पर्सनल लोन? समझिए नियम

aa09406aafd7e0609331d3633d10ba1217805932812381346 original


Instant Personal Loan: घर के छोटे- मोटे काम या जरूरतों के लिए अक्सर लोग पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं. ये मिलना आजकल काफी आसान भी हो गया है. मोबाइल ऐप के जरिए कुछ ही मिनटों में लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है और कई मामलों में पैसा भी जल्दी मिल जाता है. लेकिन कई लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि उनका क्रेडिट स्कोर अच्छा होने के बावजूद भी उनकी लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाती है.

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सिबिल स्कोर अच्छा होने के बाद भी पर्सनल लोन मिलने में परेशानी हो सकती है? जी हां हो सकती है, क्योंकि लोन लेने के लिए सिर्फ सिबिल स्कोर ही काफी नहीं है, बल्कि इसके लिए और भी चीजों का होना जरूरी है. आइये बताते हैं.

ये भी पढ़ें: Free laptop Scheme: बच्चों को फ्री लैपटॉप बांट रही सरकार? छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर, PIB का आया बयान

सिर्फ क्रेडिट स्कोर ही काफी नहीं
आमतौर पर 750 या उससे ज्यादा क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है. इससे पता चलता है कि आपने पहले लिए गए कर्ज का भुगतान समय पर किया है. हालांकि, लोन देने वाली कंपनियां सिर्फ क्रेडिट स्कोर नहीं देखतीं, बल्कि आपकी पूरी फाइनेंशियल कंडीशन देखती हैं.

सैलरी और EMI भी देखी जाती है
अगर आपकी आय के मुकाबले पहले से ही होम लोन, कार लोन या अन्य EMI का बोझ ज्यादा है, तो लोन मंजूर होने में परेशानी आ सकती है. बैंक और NBFC ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप नए लोन की किस्त आराम से चुका सकें.

नौकरी की स्थिरता भी जरूरी
लोन देने वाले संस्थान आपकी नौकरी और रोजगार की स्थिति पर भी ध्यान देते हैं. अगर आप बार-बार नौकरी बदलते हैं, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं या आपकी आय स्थिर नहीं है, तो लोन आवेदन रिजेक्ट हो सकता है.

ये भी पढ़ें: IndiGo News: इन 6 रूट्स पर 3 महीने तक बंद रहेंगी इंडिगो की उड़ानें, सफर से पहले देख लें लिस्ट

बार-बार लोन के लिए आवेदन ना करें
कई लोग एक साथ कई लोन ऐप्स पर आवेदन कर देते हैं. हर आवेदन के साथ आपके क्रेडिट रिकॉर्ड की जांच होती है. कम समय में बहुत ज्यादा आवेदन करने से ऐसा संकेत मिलता है कि आपको तत्काल पैसों की जरूरत है, जो लेंडर्स के लिए जोखिम का संकेत हो सकता है.

कमजोर क्रेडिट हिस्ट्री भी बन सकती है वजह
कभी-कभी स्कोर अच्छा होने के बावजूद आपके पास ज्यादा क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होती. यानी आपने पहले बहुत कम लोन या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किए होते हैं. ऐसे में लेंडर्स के पास आपके भुगतान व्यवहार का पर्याप्त रिकॉर्ड नहीं होता.

दस्तावेजों में गलती पड़ सकती है भारी
अधूरे या पुराने दस्तावेज, गलत बैंक स्टेटमेंट, पैन, आधार या नौकरी से जुड़ी जानकारी में किसी तरह की गड़बड़ी भी आवेदन खारिज करा सकती है.

बता दें कि अच्छा क्रेडिट स्कोर लोन मंजूरी की संभावना जरूर बढ़ाता है, लेकिन ये अकेला ही काफी नहीं है. आय, नौकरी, कर्ज का बोझ, दस्तावेज और आपकी पूरी वित्तीय प्रोफाइल भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है. इसलिए लोन के लिए आवेदन करने से पहले इन सभी बातों पर ध्यान देना जरूरी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *