बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. आज 30 अक्टूबर को फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में वो महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं.
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर श्रद्धा का शानदार मराठी लुक देखने को मिला, वहीं मुंबई में इस इवेंट को ढोल-ताशा और रथ यात्रा के साथ खास अंदाज में मनाया गया.
नौवारी साड़ी में दिखा श्रद्धा का मराठी अंदाज
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा कपूर पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक में नजर आईं. उन्होंने पैठणी और नौवारी साड़ी के साथ नाक में नथ और हैवी गहने पहने थे. उनका ये देसी अंदाज देख फैंस घायल हो गए हैं.

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. एक्टर रणदीप हुड्डा ने श्रद्धा संग पोज दिए. दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए दर्शक बेताब हैं.

इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

रथ पर सवार होकर पहुंचीं श्रद्धा कपूर
फिल्म के मेकर्स ने मुंबई के दादर में ट्रेलर लॉन्च का भव्य आयोजन किया. इस दौरान श्रद्धा कपूर रथ पर सवार होकर पहुंचीं. ढोल-नगाड़े और जश्न के माहौल के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया.
इवेंट में श्रद्धा कपूर ने जमकर डांस भी किया है, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है. उन्होंने फैंस और पैपराजी संग तस्वीरें भी क्लिक करवाई.


विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी दिखाएगी फिल्म
बता दें, ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं. इस बायोग्राफिकल फिल्म में उनके संघर्ष और एक कलाकार के तौर पर सफलता हासिल करने के सफर को दिखाया गया है.

ईठा में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि इसे दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है. श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में दिखेंगे. ट्रेलर रिलीज से पहले उनका फर्स्ट लुक रिवील किया गया. रणदीप हुड्डा फिल्म में मर्चेंट के रोल में नजर आएंगे. उनके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी फिल्म का हिस्सा हैं.
‘ईठा’ कब होगी रिलीज?
‘ईठा’ 4 दिसंबर को थिएटर्स में धमाल मचाने आ रही हैं. इससे पहले श्रद्धा कपूर को फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था.