मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का नाम लंबे वक्त से टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तवारी के साथ जोड़ा जा रहा था. दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे, हालांकि उन्होंने कभी अपनी रिश्ते को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा. लेकिन, अब खबरें हैं कि लंबे वक्त की डेटिंग के बाद पलक और इब्राहिम ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है.
3 साल बाद अलग हुए पलक और इब्राहिम
पलक और इब्राहिम का रिश्ता अब खत्म हो चुका है. हालांकि इसे लेकर भी दोनों में से किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है. हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि सैफ के बेटे और श्वेता की बेटी अफेयर के करीब तीन साल बाद अपनी राहें अलग कर चुके हैं. दोनों तीन साल से ज्यादा वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.
पलक या इब्राहिम, किसने खत्म किया रिश्ता?
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आ सकी है. लेकिन, रिपोर्ट में ये जरूर बताया गया है कि आखिर ये रिश्ता किसकी तरफ से खत्म हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम ने ब्रेकअप के लिए पहल की थी. ये रिश्ता इब्राहिम ने खत्म किया और अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. हालांकि दोनों अभी भी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं.
हाल ही में टाइगर सफारी पर एक साथ दिखे थे दोनों
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान राजस्थान के रणथंभौर में साथ में टाइफर सफारी का लुत्फ लेते हुए नजर आए थे. इस महीने की शुरुआत में यहां से दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडया पर काफी वायरल हुए थे. हालांकि अब कुछ दिनों बाद ही उनके ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं.
करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं इब्राहिम!
ब्रेकअप की खबरों के बीच इब्राहिम को लेकर एक और खबर ये भी है कि वो जल्द ही एक टॉक शो में नजर आएंगे. माना रहा है कि वो करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में दिख सकते हैं. लेकिन, आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. करण इसका नौवां और लास्ट सीजन होस्ट कर रहे हैं, जिसके अब तक तीन एपिसोड आ चुके हैं.