सौतेली बेटी के बर्थडे पर दिया मिर्जा ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘तुम मेरी जिंदगी का सहारा हो’


एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने अपनी सौतेली बेटी समायरा रेखी के 17वें जन्मदिन पर एक भावुक और प्यार भरा पोस्ट साझा किया. ज्यादातर सौतेले रिश्तों को लेकर सोसायटी में अलग-अलग सोच होती हैं, लेकिन दिया मिर्जा ने अपने इस पोस्ट से दिखाया कि रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, बल्कि प्यार और भरोसे से बनते हैं. उन्होंने अपनी बेटी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.

दिया ने बेटी समायरा पर लुटाया प्यार 

दिया ने समायरा के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी 17वां जन्मदिन, मेरी प्यारी बच्ची. तुम जो बनना चाहो, वही बन सकती हो. हमेशा याद रखना कि हम तुमसे प्यार करने, तुम्हारा हौसला बढ़ाने, तुम्हें संभालने और तुम्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए तुम्हारे साथ हैं. तुम मेरी जिंदगी का सहारा हो.’ खास बात है कि दिया ने कभी समायरा पर ‘मां’ कहने के लिए प्रेशर नहीं डाला. वह खुद कह चुकी हैं कि समायरा उन्हें नाम से बुलाती है और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है क्योंकि उनके लिए रिश्ते का असली मतलब रिस्पेक्ट और अपनापन है. दिया मिर्जा का ये पोस्ट सिर्फ एक बर्थडे विश नहीं, बल्कि एक खूबसूरत रिश्ते की मिसाल बन गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे है.

दिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स 

बता दें, दिया मिर्जा ने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी. उसी साल उन्होंने बेटे अव्यान को जन्म दिया. समायरा और वैभव उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं, लेकिन दिया ने हमेशा उन्हें अपनी बेटी की तरह ही प्यार दिया है. काम की बात करें, तो दिया आखिरी बार फिल्म ‘नादानियां’ में नजर आई थी और अब वह ‘इक्का’ नाम की एक लीगल ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इस फिल्म में कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *