Jackie Shroff House: अंदर से ऐसा दिखता है जैकी श्रॉफ का घर, सी फेसिंग अपार्टमेंट में जकूजी सहित हैं ये चीजें

66a629a96a3d75e0ffcc0f92744f168d1774885264566587 original

फिल्ममेकर फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो यूट्यूबर भी बन गई हैं. फराह खान यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं. वो बड़े-बड़े सेलेब्स के घर पर जाती हैं और वहां का स्पेशल खाना खाती हैं और अपने घर से भी खास बनाकर लेकर जाती हैं.

हाल ही में वो एक्टर जैकी श्रॉफ के घर पहुंचीं. यहां पहुंचकर फराह ने पूछा कि ये किसका घर है तो इस पर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने जवाब दिया, ‘हम चारों यहां रहते हैं.’ जैकी श्रॉफ का घर अंदर से बहुत आलीशान, और एस्थेटिक है. उन्होंने अपने घर पर व्हाइट कलर करवाया है और वुडन फ्लोरिंग है. उन्होंने अपने घर में आर्ट वर्क भी लगाया है.

लिविंग रूम में मिनिमल फर्नीचर है, जिसमें व्हाइट सोफा, वुडन टेबल, कुछ चेयर हैं. उनका घर काफी खुला और हवादार है.

Jackie Shroff House: अंदर से ऐसा दिखता है जैकी श्रॉफ का घर, सी फेसिंग अपार्टमेंट में जकूजी सहित हैं ये चीजें

उनका घर देखकर फराह काफी इंप्रेस हुईं तो उन्होंने कहा- कृष्णा ये घर बहुत सुंदर है. तो इस पर कृष्णा ने कहा- मॉम और मैंने साथ में मिलकर डिजाइन किया है. वुडन फ्लोर कोजी फीलिंग देता है. मॉम और मुझे ओपन स्पेस पसंद है. इसीलिए घर में इतना स्पेस है.

Jackie Shroff House: अंदर से ऐसा दिखता है जैकी श्रॉफ का घर, सी फेसिंग अपार्टमेंट में जकूजी सहित हैं ये चीजें

फराह खान ने घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर भी लगाई है. उन्होंने घर में ब्लैक कलर की डायनिंग टेबल रखी हुई है. उन्होंने घर में MF Husain की आर्ट लगाई हुई है. इसके अलावा उनके घर में जकूजी, आइस बाथ भी है. उनते घर में बड़ी सी बालकनी है. इस बालकनी से बहुत सुंदर व्यू दिखता है. उन्होंने बालकनी को भी खुला रखा है. उनके घर की किचन बहुत सुंदर है.

Jackie Shroff House: अंदर से ऐसा दिखता है जैकी श्रॉफ का घर, सी फेसिंग अपार्टमेंट में जकूजी सहित हैं ये चीजें

इसके बाद जैकी श्रॉफ भी वीडियो में दिखते हैं. फराह उनसे उनके घर की तारीफ करती हैं और कहती हैं- क्या शानदार घर आपका. मुझे लगा था कि आपका फार्म हाउस स्टार है लेकिन ये उससे भी बेहतर है. फिर फराह ने पूछा कि क्या आपकी बेटी आपके साथ रहती है? इस पर जैकी श्रॉफ ने कहा- मेर बेटी, मेरा बेटा, मेरी औरत, मेरी बिल्ली भी, मेरा डॉगी भी सब.

Jackie Shroff House: अंदर से ऐसा दिखता है जैकी श्रॉफ का घर, सी फेसिंग अपार्टमेंट में जकूजी सहित हैं ये चीजें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *