क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?

9be860b24dee3681638b0593b3effa651788945321159940 original


Credit Card Usage: जैसा कि हम सभी को पता है कि आज के समय अगर किसी को खरीदारी करनी है या बिल भुगतान करना है तो सबसे पहले ध्यान क्रेडिट कार्ड पर जाता है, क्योंकि इससे तुरंत जेब ढीली नहीं होती, बल्कि बाद में पेमेंट करना होता है. 

लेकिन क्या आपको पता है कि क्रेडिट कार्ड से बार-बार खर्च करना आप पर भारी पड़ सकता है. अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड ज्यादा इस्तमाल करते हैं तो आपको अब आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी. 

क्रेडिट कार्ड लिमिट क्या होती है?

मान लीजिए बैंक ने आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट एक लाख रुपए तय की है. इसका मतलब है कि आप क्रेडिट कार्ड की अगली बिल साइकिल तक एक लाख रुपए ही कार्ड से खर्च कर सकते हैं, इससे ज्यादा नहीं.

यह भी पढ़ें- GST के नाम पर रेस्टोरेंट वसूल रहा बेवजह पैसा? 30 सेकेंड में करें पता

ऐसे में अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड से महीने के भीतर 90 हजार रुपए खर्च कर देते हैं तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप बहुत ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह साबित होता है कि आप ज्यादा उधार पर ज्यादा निर्भर है. इससे आपका सिबिल स्कोर कम हो सकता है. 

समय पर करें बिल का भुगतान

क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के दौरान सिर्फ तय लिमिट का ही नहीं, बल्कि समय पर बिल का भुगतान करना भी बहुत मायने रखता है. माल लीजिए आपके क्रेडिट कार्ड का बिल 90 हजार रुपए आया और आप मिनिमम बिल भरते हैं तो आप पर ब्याज के साथ साथ सिबिल स्कोर खराब होने का भी खतरा मंडराने लगता है. 

ऐसे में अपने कोशिश करें कि आप हर महीने अपने क्रेडिट कार्ड का फुल पेमेंट करें और वक्त पर करें. इससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर बना रहेगा और आप बैंक की ओर से लगाए जाने वाले भारी भरकम ब्याज से भी बचे रहेंगे.

यह भी पढ़ें- अब 12 महीने बिकेंगे सर्दी-गर्मी वाले सामान, FMCG कंपनियों का प्लान तैयार

इमरजेंसी के लिए बचाए रखें कार्ड की लिमिट

तो अगली बार जब आप शॉपिंग जाएं या ऑनलाइन खरीदारी करें तो सतर्कता बरतें. कम से कम क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें और लिमिट को अपनी इमरजेंसी के लिए बचाकर रखें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *