Dhurandhar 2 Vs Dacoit: नहीं थम रहा ‘धुरंधर 2’ का तूफान, दूसरे दिन ‘डकैत’ पर पड़ी भारी, जानिए कितनी रही ऑक्यूपेंसी?

3dd0645f924fc0b9147d50e17420774917759196669941403 original


‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है. फिल्म का 24 दिन बाद भी जलवा बरकरार है. फिल्म का चौथे शनिवार को भी धुआंधार कमाई कर रही है. इसी के तूफान के बीच अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘डकैत’ रिलीज की गई. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. लेकिन, मूवी पर दूसरे दिन रणवीर सिंह की फिल्म भारी पड़ गई है. चलिए बताते हैं दोनों मूवी की ऑक्यूपेंसी और कलेक्शन के बारे में. 

शैनेल देव के निर्देशन में बनी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों रिलीज की गई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘डकैत’ ने ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच पहले दिन 6.55 करोड़ का बिजनेस किया. इसने आदित्य धर की एक्शन स्पाई फिल्म को पहले दिन जोरदार टक्कर दी लेकिन दूसरे दिन यानी कि शनिवार को ‘डकैत’ की कमाई ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले काफी कम रही.

‘डकैत’ ने शनिवार को की इतनी कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘डकैत’ ने पहले शनिवार यानी कि दूसरे दिन रात 10.30 बजे तक 6.60 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दी लेकिन रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने 24वें दिन शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा कमाई नहीं की. इसने चौथे शनिवार को 13.50 करोड़ की कमाई कर ली है. दूसरे दिन अदिवी की फिल्म पर ‘धुरंधर 2’ के बवंडर का असर देखने के लिए मिला है.

फिल्में बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
डकैत 6.60 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 27.5%
धुरंधर 2 13.50 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 23.3%

ऑक्यूपेंसी में ‘धुरंधर 2’ से आगे ‘डकैत’

– बहरहाल, अगर दोनों फिल्मों की ऑक्यूपेंसी के बारे में बात की जाए तो ‘धुरंधर 2’ से ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी ज्यादा है. सैकनिल्क के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म की ऑक्योपेंसी चौथे शनिवार को 23.2 प्रतिशत रही.

– जबकि अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी 27.5 प्रतिशत है. 

‘डकैत’ और ‘धुरंधर 2’ की अन्य भाषाओं की कमाई

इसके अलावा सैकनिल्क के अनुसार, ‘डकैत’ का साउथ में बोलबाला ज्यादा देखने के लिए मिला है. फिल्म ने हिंदी में 1.40 करोड़ तो तेलुगु में 5.20 करोड़ की कमाई कर चुकी है. हिंदी में इसकी ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत तो तेलुगु में 40 प्रतिशत दिखी. वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी में 13 करोड़, तमिल में 17 लाख, तेलुगु में 24 लाख, कन्नड़ में 8 लाख और मलयालम में 1 लाख का बिजनेस किया है.

ऐसी है ‘डकैत’ की कहानी?

इसके साथ ही अगर ‘डकैत’ की कहानी पर नजर डाली जाए तो ये एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें हरी के रोल में अदिवी सेष और जूलियट के किरदार में मृणाल ठाकुर खूब जंची. फिल्म में हरी और जूलियट की मॉर्डन लव स्टोरी देखने के लिए मिली थी. इसकी स्टोरी रेग्यूलर लव स्टोरी की तरह नहीं है.

(डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैक्निल्क से लिए गए लाइव आंकड़े है. फाइनल कलेक्शन के आंकड़े रात 10.30 बजे तक आयेंगे)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *