RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न

c93cedce2e03cb3a89b071c5ae79e9cb17933610338461241 original


आज के समय में हर कोई अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सही जगह लगाना चाहते हैं. ज्यादातर लोग ऐसे निवेश ऑप्शन तलाशते हैं, जहां उनका पैसा सुरक्षित रहने के साथ नियमित कमाई का जरिया बन सके. अगर आप भी अपने पैसों को सुरक्षित जगह निवेश करके नियमित कमाई करना चाहते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की यह खबर आपके काम की है. RBI ने भारत सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड 2034 (FRB 2034) पर ब्याज दर बढ़ाकर 7.26% सालाना कर दी है. पहले इस बॉन्ड पर 6.45% ब्याज मिल रहा था.

दरअसल, यह नई दर आज यानी 30 अक्टूबर 2026 से 29 अप्रैल 2027 तक लागू रहेगी. यानी अब इस अवधि में निवेशकों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा. आइए जानते हैं इस बदलाव से निवेशकों को कितना फायदा मिलेगा. 

RBI ने किस बॉन्ड पर बढ़ाया ब्याज?

RBI ने भारत सरकार के फ्लोटिंग रेट बॉन्ड 2034 की ब्याज दर में 0.81% की बढ़ोतरी की है. यह बॉन्ड जनवरी 2022 में शुरू किया गया था. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ब्याज दर हमेशा एक जैसी नहीं रहती, बल्कि हर छह महीने में तय नियमों के आधार पर बदलती है. नई दर के मुताबिक, निवेशकों को 30 अक्टूबर 2026 से 29 अप्रैल 2027 तक सालाना 7.26% ब्याज मिलेगा.

इससे पहले 30 अप्रैल से 29 अक्टूबर 2026 तक इस बॉन्ड पर 6.45% ब्याज दिया जा रहा था. यानी नई दर लागू होने के बाद निवेशकों की ब्याज से होने वाली कमाई बढ़ जाएगी.

कैसे तय होती है बॉन्ड की ब्याज दर?

RBI के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह 182 दिन के ट्रेजरी बिल (T-Bills) की औसत यील्ड में इजाफा होना है. दरअसल, FRB 2034 की ब्याज दर तय करने के लिए पिछली तीन नीलामियों की वेटेड एवरेज यील्ड का औसत निकाला जाता है. इसमें सरकार की ओर से तय 0.98% का अतिरिक्त फिक्स्ड स्प्रेड भी जोड़ा जाता है. पिछली तीन यानी 7 अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 28 अक्टूबर 2026 की नीलामियों का औसत 6.2783% रहा. इसमें 0.98% जोड़ने के बाद ब्याज दर 7.26% हो गई.

5 लाख रुपये निवेश करने पर कितनी होगी कमाई?

इस नई ब्याज दर का असर निवेशकों की कमाई पर भी पड़ेगा. आसान लफ्जों में समझे तो अगर आप इस बॉन्ड में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो आपको पहले और नई ब्याज दर के हिसाब से कुल इतनी रकम मिलेगी…

  • निवेश रकम: 5 लाख रुपए 
  • पुरानी ब्याज दर (6.45%): छह महीने में करीब 16,125 रुपये.
  • नई ब्याज दर (7.26%): छह महीने में करीब 18,150 रुपये.
  • अतिरिक्त कमाई: छह महीने में करीब 2,025 रुपये ज्यादा.

यानी 5 लाख रुपए के निवेश पर मौजूदा छह महीने की अवधि से पहले के मुकाबले 2,025 रुपये ज्यादा ब्याज मिलेगा. 

अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *