‘भूत बंगला’ की बड़ी सक्सेस के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर तबाही लाने को तैयार अक्षय कुमार और प्रियदर्शन, दोबारा मिलाया हाथ

8b5687702a86b738c79d59b783c63ba417773041383981372 original


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में है. 17 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसके बाद इसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि दोनों की जोड़ी इसके बाद भी दो फिल्मों में साथ नजर आने वाले है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

इन 2 फिल्मों में आयेंगे नजर 

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट में प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बताया गया कि अक्षय और प्रियदर्शन की एक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होगी. इसके बाद दूसरी फिल्म ‘भूत पुलिस 2’ होने वाली है और इन फिल्मों को रमेश तौरानी प्रोड्यूस करेंगे. ‘भूत पुलिस 2’ के लिए पिछले 2 महीने से बात हो रही थी, हालांकि अब सब कुछ फाइनल हो गया है. अक्षय कुमार इसमें लीड रोल में होंगे और दूसरे लीड एक्टर की तलाश की जा रही है. रमेश तौरानी ने भी इन खबरों की पुष्टि कर दी है.

अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्में 

बता दें कि ‘भूत पुलिस’ का पहला पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था, जिसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, यामी गौतम और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म को पवन किरपालानी ने डायरेक्ट किया था और रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया था. इसके अलावा प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा में भी काम कर चुकी है. वहीं ‘भूत बंगला’ के बाद दोनों हैवान और हेरा फेरी 3 में भी साथ दिखेंगे. हालांकि हेरा फेरी 3 को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें: ऊटी में मस्ती करती दिखी ‘गोलमाल 5’ की टीम, अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर बढ़ाया एक्साइटमेंट

भूत बंगला का कलेक्शन 

अक्षय कुमार की भूत बंगला में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और गोवर्धन असरानी जैसे कलाकार नजर आ रहे है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रीव्यूज मिलाकर पहले दिन 16 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. हालांकि, दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. फिल्म ने अब तक यानी 11 दिनों में टोटल 117.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और दुनियाभर से 180 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

ये भी पढ़ें: ‘हीरामंडी’ के बाद क्राइम थ्रिलर सीरीज में हुईं ऋचा चड्ढा की एंट्री, जासूस बन ओटीटी पर मचाएंगी बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *