CCD Shares: डीके शिवकुमार का ‘सीएम कनेक्शन’ और सीसीडी के शेयरों में तूफानी तेजी, दोनों का क्या है रिश्ता?

50da419c56d03577b86744269f29d43217802134384691379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सिद्धारमैया के इस्तीफे से कैफे कॉफी डे के शेयर चढ़े.
  • उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के सीएम बनने की उम्मीद जगी.
  • शिवकुमार का कैफे कॉफी डे से पुराना पारिवारिक संबंध है.
  • निवेशकों को शिवकुमार के सीएम बनने से लाभ की आशा.

CM Siddaramaiah resigns:  भारत की सबसे बड़ी कॉफी रिटेल चेन में से एक कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) को ऑपरेट करने वाले कॉफी डे एंटरप्राइजेज के शेयरों में पिछले हफ्ते काफी तेजी देखने को मिली. 29 मई को कारोबार के दौरान 20% के अपर सर्किट को टच करते हुए कंपनी का स्टॉक 34.78 रुपये पर पहुंच गया. इससे निवेशकों की संपत्ति में करीब 122 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. शेयरों में आई इस तेजी की वजह कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया का इस्तीफा देने का फैसला था. इससे राज्य की बागडोर किसी और के हाथ आने का रास्ता साफ हो गया. 

कौन होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) का अगला मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. जब से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से राजनीतिक गलियारों में सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनने की संभावित व्यवस्था को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. 

शिवकुमार का CCD से कनेक्शन

शिवकुमार CCD फैमिली से गहराई से जुड़े हैं. उनकी सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या की शादी CCD के दिवंगत फाउंडर वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े से हुई है. शेयर बाजार निवेशकों को लगता है कि शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने से सीसीडी के बिजनेस, प्रशासनिक समस्याओं और उनके पुराने मामलों को सुलझाया जा सकता है. शायद यही वजह रही होगी कि 29 मई को सुबह 11:35 बजे, Coffee Day के शेयर 20% की बढ़त के साथ 34.78 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे. सीसीडी इस वक्त कई परेशानियों से जूझ रही हे, जिसमें सेबी की तरफ से वित्तीय विसंगतियों के लिए लगाया गया लाखों का जुर्माना, भारी कर्ज, बैंक डिफॉल्ट, इन्सॉल्वेंसी जैसे कई मामले हैं.  

ये भी पढ़ें:

Virat Kohli: IPL में RCB के विराट कोहली एक इंस्टा पोस्ट से कमाते हैं 12 करोड़, इतने रुपए कमाने में आपको कितने साल लगेंगे? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *