Injected Watermelon Truth: तरबूज को इंजेक्शन लगाकर तो नहीं किया गया है लाल, खाने से पहले ऐसे करें चेक

c9cb2ec8c3bd950b610ed1e5c66f7c9517772920741891381 original


Watermelon Safety Tips: चिलचिलाती गर्मी में तरबूज सबकी पसंद होता है. लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरबूज खाते हैं, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और प्यास भी शांत होती है. लेकिन अगर आपको पता चले कि यही तरबूज आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है, तो आप भी हैरान रह जाएंगे. हाल ही में महाराष्ट्र के मुंबई में हुई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के पायधुनी इलाके में फूड पॉइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि परिवार ने पहले खाने में बिरयानी  खाया और बाद में तरबूज खाया, जिसके कुछ घंटों बाद ही उनमें उल्टी और तबीयत बिगड़ने जैसे लक्षण सामने आने लगें. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक-एक कर चारों की मौत हो गई. इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि कहीं तरबूज में मिलावट या कोई हानिकारक चीज तो नहीं थी.

क्या तरबूज में इंजेक्शन लगाकर किया जाता है लाल

अक्सर यह बात सुनने को मिलती है कि तरबूज को ज्यादा लाल और मीठा दिखाने के लिए उसमें इंजेक्शन लगाया जाता है. हालांक, हर मामले में यह सच नहीं होता, लेकिन बाजार में कुछ जगहों पर मिलावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. कई बार तरबूज को जल्दी पकाने या आकर्षक दिखाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में बिना जांचे फल खाना जोखिम भरा हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः शाम के मनपसंद स्नैक्स हो सकते हैं मोटापा बढ़ने का कारण, ऐसे दूर करें अपनी क्रेविंग

खाने से पहले ऐसे करें तरबूज की जांच

तरबूज खरीदते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं. सबसे पहले तरबूज को काटने पर उसका रंग बहुत ज्यादा चमकीला लाल या एक जैसा नजर आए, तो सावधान हो जाएं. साथ ही अगर उसमें अजीब सी गंध आए या स्वाद सामान्य से अलग लगे, तो उसे न खाएं. ध्यान रखें तरबूज को हमेशा साफ पानी से धोकर ही काटें. इसके अलावा कोशिश करें कि कटे हुए फल बाजार से न खरीदें, क्योंकि उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा होता है.

सतर्कता ही है सबसे बड़ा बचाव

विशेषज्ञों का कहना है कि फूड पॉयजनिंग के मामले अक्सर गर्मियों में बढ़ जाते हैं, क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इसलिए हमेशा ताजा और साफ फल ही खाएं. अगर किसी फल को खाने के बाद उल्टी, पेट दर्द या चक्कर जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. मुंबई की यह घटना एक चेतावनी है कि खाने-पीने की चीजों को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भी आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है. सही जांच और सावधानी अपनाकर ही आप खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः गर्मी के साथ बच्चों में बढ़ रहा हीट स्ट्रोक का खतरा, डॉक्टर से जाने कैसे रखें उनका ख्याल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *