
अगर आप भी इस दिवाली पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जिसमें ट्रेडिशनल लुक के साथ साथ एलिगेंट अंदाज भी नजर आए, तो आपके लिए मृणाल ठाकुर का यह लुक एक दम परफेक्ट है. एक्ट्रेस हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं.

मृणाल ठाकुर की इस साड़ी का हरा रंग मृणाल के पूरे लुक को बहुत खास बना रहा है. इस पर बने छोटे-छोटे डिजाइन त्योहार के लिए एक सुंदर फेस्टिव टच दे रहे हैं.

इस स्टाइलिश लुक में एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ मैरून रंग का ब्लाउज पहना है, जो मृणाल के पूरे आउटफिट को बहुत ही खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट दे रहा है. दिवाली जैसे त्यौहार के लिए यह कलर कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा है.

मृणाल ठाकुर ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को बहुत खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ पूरा किया है. मृणाल का यह अंदाज़ उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जिन्हें सादगी के साथ स्टाइलिश और एलिगेंट होना पसंद है.

हरे और मैरून रंग का यह कॉम्बिनेशन मृणाल ठाकुर के लुक में चार चांद लगा रहा है. दिवाली की शाम हो या किसी फैमिली गेट-टुगेदर या पूजा के लिए मृणाल ठाकुर का यह लुक से आईडिया ले सकते हैं .

एक्ट्रेस का यह लुक दिखाता है कि फेस्टिवल पर खूबसूरत लगने के लिए बहुत ज्यादा हैवी आउटफिट की जरूरत नहीं होती , बल्कि सही रंगों और सादगी भरे स्टाइल से भी शानदार अंदाज पाया जा सकता है.

अगर आप भी इस दिवाली साड़ी पहनाने का सोच रही है , तो मृणाल ठाकुर का यह एलिगेंट अंदाज से आईडिया ले सकती है . मृणाल का यह खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक फेस्टिव फैशन के लिए एक अच्छा आइडिया है.
Published at : 30 Oct 2026 09:18 PM (IST)