HAL Recruitment 2026: अगर आप फ्रेशर है और सरकारी कंपनी में ट्रेनिंग का मौका तलाश रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए कई वैकेंसी जारी की गई है. यह वैकेंसी आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए जारी की गई है. यह भर्ती टेक्निकल इंस्टीट्यूट कोरवा के लिए है. वहीं इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं इस इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 13 नवंबर है.
भर्ती के लिए क्या है एजुकेशनल योग्यता?
इंजीनियरिंग, नॉन-इंजीनियरिंग, नॉन-टेक्निकल डिप्लोमा कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं. वहीं इस भर्ती में एजुकेशनल क्वालीफिकेशन पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के संबंध पदों के लिए संबंधित ब्रांच में 4 वर्षीय भी बीई-बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 4 वर्षीय बीई-बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. इस तरह से इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस या आईटी जैसी ब्रांच में भी 4 वर्षीय बीई-बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. वहीं नॉन एग्जीक्यूट इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए उम्मीदवारों के पास बीसीए, बीएससी, कंप्यूटर साइंस, बीकॉम या बीए जैसी डिग्री मांगी गई है.
कौन इस भर्ती के लिए नहीं होंगे एलिजिबल?
किसी आर्गेनाइजेशन में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली है, वह इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. जिन कैंडिडेट्स की डिग्री या डिप्लोमा को 15 फरवरी 2027 तक पास होने के बाद 5 साल पूरे हो जाएंगे वे भी इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे. किसी भी आर्गेनाइजेशन में 1 साल या उससे ज्यादा काम का एक्सपीरियंस रखने वाले कैंडिडेट भी एलिजिबल नहीं होंगे और वे कैंडिडेट जिन्होंने कॉरेस्पोंडेंस मोड में टेक्निकल या जनरल डिग्री डिप्लोमा पूरा किया वे इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे.
भर्ती के लिए जरूरी आयु सीमा
इस भर्ती के लिए 13 नवंबर 2026 तक जनरल कैंडिडेट्स के लिए मैक्सिमम एज लिमिट 26 साल है. एलिजिबल ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को नोटिफाई रूल के तहत छूट मिलेगी. आयु सीमा में ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल और एसटी-एससी को 5 साल की छूट मिलेगी.
उम्मीदवारों को कितना दिया जाएगा स्टाइपेंड?
चुने गए अप्रेंटिस को लागू अप्रेंटिसशिप नियमों या बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कानपुर की ओर से बदले गए रेट के हिसाब से मंथली स्टाइपेंड दिया जाएगा. ऑफिशियल विज्ञापन में हर अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए कोई फिक्स्ड रुपये का स्टाइपेंड नहीं बताया गया है. कैंडिडेट्स को रेगुलर स्टाइपेंड को रेगुलर एचएएल एम्पलाॅय की सैलरी नहीं मानना होगी. आपको बता दें कि इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों की ट्रेनिंग अवधि 1 साल होगी
ये भी पढ़ें-NEET-SS 2026: NBEMS ने जारी किया NEET-SS 2026 का शेड्यूल, 18 नवंबर तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों को डिग्री या डिप्लोमा परीक्षा में मिले कुल मार्क्स का इस्तेमाल करके 100% मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा. नोटिफिकेशन में मेरिट तैयार करने के लिए अलग से लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का नियम नहीं दिया गया है. ऐसे में जिन उम्मीदवार का मेरिट लिस्ट में नाम आएगा, उन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट के बाद उम्मीदवारों का फाइनल चयन किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
- भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले NATS की ऑफिशियल वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर जाएं.
- इसके बाद पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- अब HAL कोरवा के ऑनलाइन गूगल एप्लीकेशन फॉर्म को खोलें.
- इसके बाद फॉर्म में अपना नाम और जरूरी योग्यता जैसी जानकारी भरें.
- अब फॉर्म में रजिस्ट्रेशन नंबर सहित दूसरी मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- लास्ट में फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI