बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क

fd51077c36db4f735d3c0d3d044898da17933640491021216 original


ठंड की शुरुआत होने लगी है और अब सुबह और शाम के समय तो खासतौर पर ज्यादा ठंड का अहसास होने लगा है. ऐसे में अगर आप सर्दियों में सुबह के समय ऑफिस या फिर कहीं दूसरे काम के लिए बाइक या स्कूटी से जाते हैं तो जाहिर सी बात है कि ठंडी-ठंडी हवा सीधे आपके चेहरे, कान और गर्दन पर लगती होगी.

कई बार तो हेलमेट पहनने के बाद भी ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिलती है. ऐसे में आपके लिए विंटर राइडिंग मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे पहनने के बाद आपके चेहरे, कान और गर्दन पर ठंडी हवा नहीं लगेगी. ये मास्क ठंडी हवा लगने से बचाता है.

क्या खासियत है?

अगर बात करें विंटर राइडिंग मास्क के बारे में तो इस मास्क को खासतौर पर सर्दी के मौसम में बाइक-स्कूटी चलाने वालों के लिए ही तैयार किया जाता है. इन मास्क के अंदर एक सॉफ्ट फ्लीस या थर्मल कपड़े की परत होती है, जिसकी मदद से कान,गर्दन और गाल को ढककर ठंडी हवा से बचाया जाता है. वहीं कुछ मास्क तो ऐसे भी होते हैं, जिनके बाहर की तरफ ऐसी परत लगी होती है जिसकी मदद से हवा सीधे चेहते तक नहीं पहुंच पाती है. 

कुछ खास फीचर्स का ध्यान रखें

मार्केट में आपको तरह-तरह के मास्त देखने को मिलेंगे, लेकिन इन्हें खरीदने से पहले आपको कुछ खास फीसर्च पर ध्यान देना चाहिए जैसे…

  • सॉफ्ट थर्मल लाइनिंग हो, जिसकी मदद से मुलायम परत चेहरे और गर्दन को गर्म रख सकें.
  • साथ ही विंड-रेसिस्टेंट बाहरी परत तेज ठंडी हवा को रोकता है.
  • इसके अलावा सबसे जरूरी नाक के आसपास वेंटिलेशन होल्स, जिसकी मदद से सांस लेने में दिक्कत न आए.
  • वहीं कुछ डिजाइन तो चश्मे या हेलमेट के वाइजर पर भाप जमने की दिक्कत कम करने के लिए होते हैं.
  • साथ ही कुछ मास्क में तो आई शील्ड का विकल्प मिलता है. इसकी मदद से आंखों में धूल नहीं जा पाती है.

कीमत कितनी है और कहां मिलेगा?

ये मास्क आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाएंगे. अगर बात करें इसकी कीमत की तो इस मास्क की कीमत उनके ब्रांड और कपड़े के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. आमतौर पर इनकी शुरुआती कीमत 120 रुपये से लेकर 350 तक है. अगर आप ठंड से बचना चाहते हैं तो इस मास्क को खरीद सकते हैं.

भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *