सुबह- सुबह सोना हुआ धड़ाम, 1.85 लाख पर आई चांदी, जानिए आज का ताजा रेट

41b2d750f4e95b8c0a1c9912a503243017934202587871435 original


सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बाजार से बड़ी खबर है. कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमत करीब 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है, वहीं सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

31 अक्टूबर को बुलियन्स रेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना करीब 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1.85 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर है. वैसे, अलग-अलग बाजारों और ज्वेलर्स के यहां रेट में अंतर हो सकता है. 

कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

सोना/ चांदी आज का ताजा रेट पुराना रेट कितना गिरा रेट?
सोना 1,42,540 रुपए प्रति 10 ग्राम 1,44,332 रुपए प्रति 10 ग्राम 1,792 की गिरावट
चांदी 1,85,504 रुपए प्रति किलो 1,94,873 रुपए प्रति किलो 9,369 की गिरावट

शुक्रवार को कितने थे दाम?
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 8,300 रुपए गिरकर 1,90,200 रुपए प्रति किलो पर आ गई थी. इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 1,98,500 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं, सोना 1,300 रुपए टूटकर 1,45,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा. इससे एक दिन पहले इसका भाव 1,46,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों गिर रहे हैं भाव?
कीमती धातुओं की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल का सीधा असर पड़ता है. हालिया गिरावट के पीछे कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, महंगाई की चिंता और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की आशंका जैसे कारण बताए जा रहे हैं.

जब महंगाई बढ़ने का डर होता है, तो बाजार में ये आशंका बनती है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरें ऊंची रख सकते हैं. ऐसे माहौल में सोने जैसी धातुओं की मांग प्रभावित हो सकती है. इसी तरह, डॉलर और वैश्विक बाजार में निवेशकों की चाल भी सोने-चांदी के भाव को ऊपर-नीचे करती है.

क्या अभी सोना-चांदी खरीदना सस्ता पड़ेगा?
कीमतों में गिरावट से खरीदारी करने वालों को राहत मिल सकती है, लेकिन सिर्फ बुलियन रेट देखकर ज्वेलरी का अंतिम खर्च तय नहीं होता है. सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज और जीएसटी जुड़ता है. इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट और ज्वेलर से पूरा बिल जरूर पूछें. 

सितंबर के AICPI इंडेक्स में बंपर उछाल, जानें DA, TA और HRA पर असर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *