Anger Harmone Inside Body: हमने देखा है कि कुछ लोग बहुत शांत रहते हैं, जबकि कुछ लोगों को बात-बात पर बहुत तेज गुस्सा आ जाता है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? गुस्सा सिर्फ एक भावना नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध हमारे दिमाग और शरीर से है. जब किसी को गुस्सा आता है, तो उसके शरीर के अंदर एक पूरा उथल पूथल मच जाता है.
आइए जानते हैं कि ज्यादा गुस्सा आने के पीछे का वैज्ञानिक सच क्या है.
दिमाग का यह छोटा सा हिस्सा ही है कारण
हमारे दिमाग में एमिग्डाला नाम का एक छोटा सा हिस्सा होता है. इसे हमारे शरीर का खतरे का अलार्म भी कह सकते हैं. जब भी हमें कोई बात बुरी लगती है, तो यह अलार्म तुरंत बज जाता है. ज्यादा गुस्सा करने वाले लोगों में यह हिस्सा बहुत ज्यादा एक्टिव होता है. यह दिमाग के सोचने-समझने वाले हिस्से को ब्लॉक कर देता है, जिससे इंसान बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल या कर देता है.
गुस्सा आते ही शरीर में होने लगता है यह बदलाव
जैसे ही एमिग्डाला एक्टिव होता है, वह शरीर में एड्रेनालिन और कोर्टिसोल नाम के स्ट्रेस हार्मोन रिलीज कर देता है. इन हार्मोन के निकलते ही शरीर में ये बड़े बदलाव होते हैं:
- दिल की धड़कन बहुत तेज हो जाती है.
- ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है.
- मांसपेशियां एकदम खिंच जाती हैं.
- सांसें बहुत तेज और उथली होने लगती हैं.
- चेहरे और हाथों में खून का बहाव बढ़ जाता है, जिससे चेहरा लाल हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Detox Your Body Tips: क्या आपका शरीर Detox मांग रहा है? पहचानें संकेत और जानें उपाय
क्या ज्यादा गुस्सा आना किसी बड़ी बीमारी का संकेत है?
बार-बार और बहुत ज्यादा गुस्सा आना सेहत के लिए बेहद खतरनाक है. लगातार गुस्सा करने से शरीर हर वक्त तनाव में रहता है. इससे दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक और अनिद्रा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. कुछ लोगों में मानसिक तनाव, डिप्रेशन या नींद की कमी के कारण भी गुस्सा ज्यादा आता है.
इस गुस्से के तूफान को शांत कैसे करें?
गुस्से को काबू करना नामुमकिन नहीं है. जब भी गुस्सा आए, तो तुरंत लंबी और गहरी सांसें लें. 1 से 10 तक उल्टी गिनती गिनें. उस जगह से थोड़ी देर के लिए हट जाएं और ठंडा पानी पिएं. रोजाना योग और ध्यान करने से दिमाग शांत रहता है और एमिग्डाला कंट्रोल में रहता है.
यह भी पढ़ें: Food Choking: कुरकुरे के टुकड़े ने ली युवक की जान! Food Choking कितना खतरनाक, कैसे बचाई जा सकती है जान?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator