Top 10 Management Colleges: ये हैं देश के टॉप-10 मैनेजमेंट कॉलेज, एडमिशन लेने से पहले देख लीजिए लिस्ट 

9924696c41010980fa29168f39aa8ebe17805595070001094 original


Top 10 Management Colleges: इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2026 ने देश के फेमस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की रैंकिंग जारी कर दी है. यह रैंकिंग अलग-अलग कोर्सेज के अनुसार जारी की गई है. इस रैंकिंग में मैनेजमेंट कॉलेज की रैंकिंग भी शामिल है. जिनमें सबसे टॉप पर आईआईएम अहमदाबाद ने अपनी जगह बनाई है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि देश के टॉप-10 मैनेजमेंट कॉलेज कौन से हैं और एडमिशन लेने से पहले आपको यह लिस्ट क्यों देख लेनी चाहिए. 

देश के टॉप-10 मैनेजमेंट कॉलेज 

1. आईआईएम अहमदाबाद 

आईआईआरएफ इंडिया एमबीए रैंकिंग 2026 में आईआईएम अहमदाबाद में अपनी जगह टॉप वन में बनाई है. आईआईएम अहमदाबाद देश का सबसे फेमस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट माना जाता है.1961 में स्थापित इस कॉलेज को भारत का हार्वर्ड भी कहा जाता है. यह इंस्टीट्यूट अपनी बेहतरीन मैनेजमेंट एजूकेशन और प्लेसमेंट के लिए दुनियाभर में फेमस है. 

2. आईआईएम कोलकाता

देश का पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट आईआईएम कोलकाता है. इसकी स्थापना भी 1961 में हुई थी, वहीं इस इंस्टीट्यूट की स्थापना देश को तकनीकी उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए आजादी के बाद की गई थी. इसके अलावा इस इंस्टीट्यूट में आज पढ़ना हर एक बिजनेस और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का सपना माना जाता है. 

3. आईआईएम बैंगलोर 

आईआईएम बैंगलोर को एशिया का सबसे टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट माना जाता है. वहीं यह इंस्टीट्यूट एकेडमीक उत्कृष्टता और नेतृत्व विकास दोनों पर ध्यान केंद्रित करता है. 1973 में अपनी शुरुआत से लेकर आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने तक इस इंस्टीट्यूट ने एक लंबा सफर तय किया गया है. वहीं हर साल आईआईएम बैंगलोर अपने सक्सेसफुल स्टेटमेंट के लिए भी पूरे देशभर में चर्चा में रहता है. 

4. एफएमएस दिल्ली 

एफएमएस दिल्ली भी देश के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में से एक है. दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के परिसर में स्थित एफएमएस अपनी एकेडमिक उत्कृष्टता और विश्व स्तरीय प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है. 1954 में स्थापित यह इंस्टीट्यूट दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबंधित है. वहीं फिलहाल इस इंस्टीट्यूट को आईआईआरएफ की रैंकिंग में चौथा स्थान मिला है. 

5. आईआईएम लखनऊ 

आईआईएम लखनऊ देश के सबसे टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में शामिल है. आईआईएम लखनऊ की स्थापना 1984 में हुई थी. आईआईएम लखनऊ में एडमिशन सीएट स्कोर, इंस्टीट्यूशनल रिकॉर्ड और इंटरव्यू के आधार पर होती है. वहीं हर साल यहां एडमिशन के लिए हजारों स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं. 

6. आईआईएम इंदौर 

आईआईएम इंदौर को भी देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. वहीं आईआईएम इंदौर पहला ऐसा इंस्टीट्यूट है, जिसमें हिंदी में मैनेजमेंट और लीडरशिप डेवलपमेंट कोर्स शुरू किया था. यहां भी स्टूडेंट्स को सीएट परीक्षा के माध्यम से ही एडमिशन मिलता है. 

7. आईआईएम कोझिकोड 

आईआईएम कोझिकोड को दक्षिण भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में से एक माना जाता है. इसकी स्थापना 1996 में भारत सरकार और केरल राज्य सरकार के सहयोग से की गई थी. आईआईएम कोझिकोड में भी एडमिशन के लिए सीएट एग्जाम देना होता है. 

ये भी पढ़ें-CBSE OSM Controversy: ‘सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया’, OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा

8. जेबीआईएमएस मुंबई 

मुंबई स्थित जमनालाल बजाज सेवा ट्रस्ट के सहयोग से ही जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की स्थापना 1965 में की गई थी. पोस्ट ग्रेजुएट एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए इस इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी. यह भी देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में से एक है. 

9. आईआईएफटी दिल्ली 

आईआईएफटी दिल्ली भारत के टॉप बिजनेस स्कूलों में से एक है. इसकी स्थापना 1963 में की गई थी. यह इंस्टीट्यूट मुख्य रूप से  एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस के लिए जाना जाता है. इसे भी आईआईआरएफ रैंकिंग में देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में जगह मिली है. 

10. आईआईएम मुंबई 

आईआईआरएफ की टॉप 10 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कॉलेज रैंकिंग में आईआईएम मुंबई को 10वां प्राप्त हुआ है. यह इंस्टीट्यूट भी देश के सबसे टॉप बिजनेस स्कूलों में से एक है. इसे पहले NITIE  के नाम से भी जाना जाता था, वहीं इसकी स्थापना भी 1963 में की गई थी. इंस्टीट्यूट में मुख्य रूप से एमबीए और डिजिटल साइंस एंड मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री जैसे कोर्स कराए जाते हैं.

ये भी पढ़ें-JEE Advanced के 1.79 लाख स्टूडेंट्स का पर्सनल डेटा हो गया लीक, IIT रुड़की ने जारी किया बयान 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *