Dhurandhar 2 BO Day 11: ‘धुरंधर 2’ ने दूसरे संडे रच दिया इतिहास, 11 दिनों में बन गई बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म, ‘पुष्पा 2’-‘धुरंधर’ की उड़ा दी धज्जियां

4e2c155596870754a3f519fcfeb93bf21774808369703209 original


रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. ये स्पाई थ्रिलर फ़िल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफ़िस के रिकॉर्ड तोड़ रही है. पहले हफ्ते में बममफाड़ कलेक्शन करने के बाद दूसरे वीकेंड भी भी ‘धुरंधर 2’ ने धमाल मचा दिया और तगड़ा कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया है. जानते हैं इस फिलम ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर 2’ ने 11वें दिन कितना किया कलेक्शन?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार धीमी पड़ने का नाम ही नहीं ले रही है. यह इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सेंसेशन में से एक बन गई है. 19 मार्च को रिलीज़ होने के बाद से ही, इस फ़िल्म ने पूरे भारत के सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बना ली और फिर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ की वजह से इसे खूब दर्शक मिल रहे हैं.  खासकर वीकेंड में सिनेमाघर ऑडियंस से खचाखच भरे हुए नजर आए इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रिलीज के 11 दिनों  पहाड़ जैसी कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

  • ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए.
  • इसके बाद 9वें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़ का कलेक्शन किया और 10वें दिन की कमाई 62.85 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं ‘धुरंधर 2 ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को 68.10 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2 की 11 दिनों की कुल कमाई अब 846.87 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 11वैं दिन न सिर्फ़ ‘धुरंधर’ के दूसरे वीकेंड के 141.5 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, बल्कि सिर्फ़ 11 दिनों में ही अपनी पहली किस्त के 840.20 करोड़ के लाइफ़टाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया. आदित्य धर की इस फ़िल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द राइज़’ के 812.14 करोड़ के हिंदी कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्म के तौर पर अपनी जगह और मज़बूत कर ली है और ज़बरदस्त रफ़्तार के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर अपना दबदबा बनाए हुए है.

‘धुरंधर 2’ ने 11 वें दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया
‘धुरंधर 2’ रिलीज के 11वें दिन 68.10 करोड़ की बंपर कमाई कर सबसे कमाऊ फिल्म भी बन गई है. अब तक 11वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम था जिसने 54 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन  ‘धुरंधर 2’ ने अल्लू अर्जुन के रिकॉर्ड के परखच्चे उड़ा दिए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *