गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?

af859b9637d866f7ba6a1394a381058917884538909481364 original


जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 04 अक्टूबर के बीच होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल का एलान हो चुका है. मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने गुरुवार (03 सितंबर) को 768 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की, जिसमें पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण का नाम शामिल रहा. गौतम गंभीर पुरुष टीम के मुख्य हेड कोच हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर गंभीर की जगह लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई.

दरअसल, सितंबर और अक्टूबर में वेस्टइंडीज टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. यह सीरीज कहीं न कहीं एशियन गेम्स से टकराएगी, जिसके चलते जापान के लिए गंभीर की जगह लक्ष्मण को हेड कोच बनाया गया. गंभीर की कोचिंग वाला कोचिंग स्टाफ वेस्टइंडीज सीरीज में व्यस्त होगा. 

बता दें कि लक्ष्मण के साथ एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोचिंग स्टाफ में ऋषिकेश कानिटकर, सुनील जोशी और सुभादीप घोष शामिल होंगे. सुभादीप को हाल ही में पुरुष टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं होंगे. 

यह भी पढ़ें: 44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट

जापान में जहां पुरुष क्रिकेट टीम के साथ रेगुलर सपोर्ट स्टाफ नहीं होगा, वहीं महिला टीम रेगुलर स्टाफ के साथ जाएगी. इन दिनों UAE में चल रहे एशिया कप के खत्म होने के बाद महिला टीम अपने रेगुलर कोचिंग स्टाफ के साथ जापान जाएगी. इस स्टाफ में अमोल मजूमदार हेड कोच के रूप में, आविष्कार साल्वी बॉलिंग कोच के रूप में और मुनीश बाली फील्डिंग कोच के रूप में शामिल हैं. 

इससे पहले भी हेड कोच थे लक्ष्मण 

पिछले यानी 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में भी लक्ष्मण ने भारत की पुरुष टीम के लिए हेड कोच की भूमिका निभाई थी. अब एक बार फिर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है. पिछली बार लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस दफा टीम कैसा प्रदर्शन करती है. 

बता दें कि टीम इंडिया एशियाई खेलों में डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल खेलेगी. टीम इंडिया का पहला मैच 28 सितंबर को होगा. अगर टीम गोल्ड मेडल मैच तक पहुंचती है, खिताबी यानी फाइनल मैच 03 अक्टूबर को खेला जाएगा.

 

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना का डबल धमाल, सबसे ज्यादा रन और शतकों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *