AIIMS Delhi New Director: देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स नई दिल्ली की कमान अब वरिष्ठ एंडोक्रोनोलॉजिस्ट डॉ. निखिल टंडन को सौंपी गई है. उन्हें संस्थान का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है, यह जिम्मेदारी उन्हें तत्काल प्रभाव से दी गई है. जब मौजूदा निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है.
एम्स प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. टंडन की नियुक्ति अगले आदेश तक के लिए कर दी गई है. इसी दौरान वे अपने मौजूदा पदों की जिम्मेदारियां भी साथ-साथ संभालते रहेंगे. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि डॉक्टर निखिल टंडन कौन हैं जिन्हें दिल्ली एम्स का नया डायरेक्टर बनाया गया है.
फिलहाल किन पदों पर हैं डॉक्टर टंडन?
डॉ. निखिल टंडन वर्तमान में एम्स के एंडोक्रोनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और एचओडी है. इसके साथ ही वह डीन की भूमिका भी निभा रहे हैं. लंबे समय से संस्थान से जुड़े होने और वरिष्ठता के चलते डॉ. निखिल टंडन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कौन है डॉ. निखिल टंडन?
डॉ. निखिल टंडन का जन्म साल 1963 में दिल्ली में हुआ था, उन्होंने एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई एम्स नई दिल्ली से पूरी की. उसके बाद वह हाई एजुकेशन के लिए भी यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज गए, जहां से उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की. साल 1993 में एम्स में फैकल्टी के रूप में शामिल हुए और तब से लगातार संस्थान में सेवाएं दे रहे हैं. चिकित्सा शिक्षा, रिसर्च और क्लिनिकल प्रैक्टिस तीनों क्षेत्रों में उनका लंबा एक्सपीरियंस रहा है.
एंडोक्रोनोलॉजी के विशेषज्ञ है डॉ. निखिल टंडन
डॉ टंडन देश के प्रमुख एंडोक्रोनोलॉजिस्ट माने जाते हैं. उनका काम मुख्य रूप से डायबिटीज, थाइरॉइड और अन्य मेटाबॉलिक बीमारियों पर केंद्रित रहा है. वह पिछले कई दशकों से कार्डियो मेटाबोलिक रोगों पर रिसर्च और उपचार से जुड़े हैं. उन्होंने सैकड़ों रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं और उनके काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक पहचान मिली है. इसके अलावा वे विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायबिटीज से जुड़े तकनीकी सलाहकार समूह से भी जुड़े रहे हैं. डॉ. टंडन विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ भी काम कर चुके हैं. वह एंडोक्राइन सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के बेहतर प्रबंधन के लिए कई रिसर्च प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया है. प्रेगनेंसी के बाद होने वाली डायबिटीज और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े बड़े रिसर्च में भी उनकी महत्वपूर्ण योग्य भूमिका रही है.
ये भी पढ़ें-IBS Problem: पेट की समस्या IBS में कारगर है सॉल्युबल फाइबर, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डॉक्टर टंडन को मिल चुके हैं बड़े सम्मान
चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. टंडन को साल 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा उन्हें प्रतिष्ठित बी. सी. रॉय अवॉर्ड भी मिल चुके हैं, जो मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सम्मान माना जाता है.
ये भी पढ़ें-Evening Snacks Craving: शाम के मनपसंद स्नैक्स हो सकते हैं मोटापा बढ़ने का कारण, ऐसे दूर करें अपनी क्रेविंग
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator