इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

4f245b9b87a00fac532ca5abbefb532c1735117040745854 original


जिम्बाब्वे का दौरा 3-0 की जीत के बाद खत्म हो गया है. भारत की टी20 टीम ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया, और तीन मैचों की सीरीज के सभी मैच जीते. अब टीम इंडिया का अगला मिशन श्रीलंका में है. भारत की टेस्ट टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी. श्रीलंका में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिन का हिस्सा होगी. भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 15 अगस्त को पहले टेस्ट के साथ होगी. जानें BCCI कब श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान करेगी. 

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिन्हालेस स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा. 

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगी टीम इंडिया का एलान 

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई मंगलवार, 28 जुलाई को टीम इंडिया का एलान करेगी. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कई युवा खिलाड़ी नजर आ सकते हैं, क्योंकि भारत के पांच मुख्य खिलाड़ी इस दौरे के लिए फिट नहीं हैं. इसमें वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं. इन पांच खिलाड़ियों के उपलब्ध नहीं होने से कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. 

यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत का खेलना कंफर्म है. इसके अलावा मानव सुथार और गुरनूर बराड़ जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है. वहीं रवींद्र जडेजा की भी टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है. 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम- यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़ और सारांश जैन.

यह भी पढ़ें- 

श्रीलंका दौरे से पहले भारत के 5 खिलाड़ी चोटिल, कप्तान गिल और कोच गंभीर की बढ़ी टेंशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *