भारत के खिलाफ टी20 मैच पर बोले जापान के कप्तान, ‘हम सिर्फ इस मौके का…’

a912190e2068ef0b2d2e97b315c633fb17891243223461364 original


भारत और जापान के बीच 22 सितंबर (मंगलवार) को ऐतिहासिक इकलौता टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत और जापान के बीच यह मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत करने के लिए होगा. मैच को लेकर जापान के कप्तान केंडल कादोवाकी-फ्लेमिंग ने बात की. उन्होंने कहा कि उनकी टीम सिर्फ इस मौके का जश्न मनाने के लिए नहीं उतरेगी, बल्कि यह दिखाने के लिए मैदान पर आएगी कि वो क्या कर सकते हैं. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कादोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा, “यह बेहद रोमांचक है और मुझे लगता है कि अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देशों का जापान आना यहां क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा विकास है. कुछ साल पहले तक हमने शायद सोचा भी नहीं होगा कि इसे आयोजित करना संभव होगा.”

सिर्फ मौके का जश्न मनाने के लिए नहीं उतरेगी टीम 

जापान के कप्तान ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी टीम सिर्फ मैच का जश्न मनाने के लिए नहीं उतरेगी, बल्कि टीम यह भी दिखाएगी कि वे कर सकते हैं. कादोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा, “भारत के खिलाफ खेलने का मौका जितना भी रोमांचक होगा, हम सिर्फ इस मौके का जश्न मनाने के लिए नहीं उतर रहे हैं. हम यह दिखाने के लिए उतरेंगे कि पुरुष टीम के रूप में हम क्या कर सकते हैं. जाहिर है कि भारत जैसी टीम के पास तेज गेंदबाजी, बल्लेबाजी और स्पिन हर विभाग में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं. इसलिए वर्ल्ड लेवल के खिलाड़ियों और उस प्रारूप में दुनिया की बेस्ट टीम को खेलते हुए देखना हमारे लिए शानदार अनुभव होगा.”

यह भी पढ़ें: सिराज को नहीं चाहिए आराम! लंबे ब्रेक पर दिया बड़ा बयान, ‘अगर मैं…’

जापान के कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा, “उम्मीद है कि यह फुल मेंबर देशों के खिलाफ खेलने और प्रतिस्पर्धा करने के लंबे इतिहास की दिशा में पहला कदम होगा.”

टी20 मुकाबले कि लिए जापान की टीम 

केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, कोहेई कुबोटा, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो, एलेस्टेयर कादोवाकी-फ्लेमिंग, जेक कुसुदा-नायरन और त्सुयोशी तकादा.

 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी, जमकर लगाए शॉट्स; देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *