वैभव OUT, पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

9545f17162263e3a4818b1234b8bfa001789275830704975 original


भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है. आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच खेला जाएगा. गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी टेंशन यही है कि ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी को रखा जाए या संजू सैमसन की वापसी होगी. चोपड़ा ने सैमसन और अभिषेक को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चुना और इसकी वजह भी बताई.

वैभव सूर्यवंशी बाहर

भारतीय स्क्वाड में ओपनिंग के कुल 4 विकल्प मौजूद हैं, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन. चूंकि ईशान नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे हैं, इसलिए फिलहाल ओपनिंग की जद्दोजहद वैभव, सैमसन और अभिषेक के बीच है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि सैमसन ने ऐसा कुछ गलत नहीं किया है जिससे उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़े.

आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “सबसे बड़ा सवाल, ओपनर कौन होगा? संजू का आयरलैंड दौरा अच्छा नहीं था, जहां आपने वैभव को नहीं खिलाया. इंग्लैंड टूर बुरा नहीं था, लेकिन सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया. फिर उन्हें जिम्बाब्वे टूर से ड्रॉप कर दिया गया. अब जब आपने उन्हें सेलेक्ट किया है, मेरी नजर में अभिषेक और संजू को ओपनिंग करनी चाहिए.”

अभिषेक पर भी उठाए सवाल

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन के समर्थन में आकर कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. अभिषेक शर्मा का भी तो एक खराब दौर आया था, लेकिन उनसे कुछ नहीं कहा गया. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सैमसन के साथ भी अभिषेक जैसा ही बर्ताव करना चाहिए और उन्हें प्लेइंग इलेवन में वापस लाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, जो रूट नंबर-1

2 ऑलराउंडर खेलेंगे

वर्ल्ड कप के बाद ईशान किशन अपना नंबर-3 पक्का कर चुके हैं, नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर खेलते हैं और तिलक वर्मा अब पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने लगे हैं. आकाश चोपड़ा ने कहा कि हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे के रूप में, 2 तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स को खिला सकती है. वहीं अक्षर पटेल नंबर-8 पर स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर का रोल निभा सकते हैं.

स्पेशलिस्ट गेंदबाज की भूमिका के लिए उन्होंने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को चुना है. उनके अलावा अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी गेंदबाजी का विकल्प होंगे. वहीं तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी 1-2 ओवर कर सकते हैं. 

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें:

इन 2 भारतीयों को सबसे बड़ा खतरा मान रहा अफगानिस्तान, कप्तान ने किया खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *