Ghee Purity Test: देश की राजधानी दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 948 लीटर नकली देसी घी जब्त किया है. त्योहारों के इस सीजन में बाजार में असली के नाम पर नकली और सेहत के लिए बेहद हानिकारक घी बेचने का यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. नामी कंपनियों के रैपर लगाकर बेचे जा रहे इस मिलावटी घी ने आम उपभोक्याओं की चिंता बढ़ा दी है.
ऐसे में बाजार से खरीदे गए देसी घी की शुद्धता की पहचान करना बेहद जरूरी हो गया है. आप अपने घर पर ही मौजूद कुछ बेहद आसान और देसी तरीकों से यह पता लगा सकते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद घी असली है या फिर उसमें हानिकारक केमिकल्स और चर्बी की मिलावट की गई है.
हथेली पर पिघलाने का सबसे आसान तरीका
देसी घी की शुद्धता जांचने का सबसे पहला और साधारण तरीका है उसे अपनी हथेली पर परखना. आप आधा छोटा चम्मच घी अपनी हथेली पर रखें और कुछ सेकंड के लिए इंतजार करें. शुद्ध देसी घी का मेल्टिंग पॉइंट बहुत कम होता है. अगर घी असली है, तो वह आपकी हथेली की प्राकृतिक गर्मी से ही तुरंत पिघलना शुरू हो जाएगा और उसका रंग हल्का पीला या पारदर्शी होने लगेगा. इसके विपरीत, यदि घी नकली है या उसमें डालडा, पाम ऑयल या अन्य प्रकार की वनस्पति चर्बी मिलाई गई है, तो वह हथेली पर वैसा का वैसा ही जमा रहेगा और उसे पिघलने में काफी समय लगेगा.
यह भी पढ़ें: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
गर्म बर्तन में रंग का बदलना
घी की असलियत जानने के लिए आप गैस पर एक छोटा बर्तन या कड़ाही गर्म करें. जब बर्तन अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें एक चम्मच घी डालें. जैसे ही असली घी गर्म बर्तन के संपर्क में आता है, वह तुरंत पिघल जाता है और उसका रंग बदलकर गहरा भूरा हो जाता है. इसके साथ ही उसमें से एक सोंधी और प्राकृतिक खुशबू आने लगती है. अगर घी मिलावटी है तो वह बर्तन में डालने के बाद पिघलने में थोड़ा समय लेगा और उसका रंग भूरा होने के बजाय हल्का पीला या सफेद ही बना रहेगा. इसके अलावा नकली घी से किसी भी तरह की प्राकृतिक महक नहीं आती है.
आयोडीन और नमक से करें केमिकल टेस्ट
अगर घी में उबले हुए आलू या स्टार्च की मिलावट की गई है, तो इसे पकड़ने के लिए आयोडीन टेस्ट सबसे कारगर है. एक कटोरी में थोड़ा सा घी पिघला लें और उसमें दो से तीन बूंद आयोडीन का घोल मिलाएं. यदि घी का रंग बदलकर गहरा नीला हो जाता है, तो समझ जाएं कि इसमें भारी मात्रा में स्टार्च या मैश किया हुआ आलू मिलाया गया है. इसके अलावा, थोड़े से पिघले हुए घी में एक चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एक चुटकी चीनी मिलाकर बंद करके हिलाएं. यदि मिक्सचर का रंग लाल हो जाता है, तो यह दर्शाता है कि घी में खतरनाक डालडा या वनस्पति तेल की मिलावट की गई है.
यह भी पढ़ें: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator