BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 

0e543b15dd57ea6114ecf840d1c18ff117849027816381364 original


Harbhajan Singh On CJP Student Protest: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र आंदोलन को लेकर बात की. हरभजन ने हाल ही आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. भज्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसका कमेंट सेक्शन ऑफ रखा. 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपनी पोस्ट में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अंशन खत्म करने पर भी बात की. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा का सपना देखने वाला हर छात्र एक मजबूत भारत का सपना देखता है. उन्हें सहानुभूति के साथ सुना जाना चाहिए. 

हरभजन सिंह ने क्या लिखा?

सोनम वांगचुक छात्रों के समर्थन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे. उन्होंने 26 दिन बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अपना अंशन खत्म किया. इस पर हरभजन ने लिखा, “देखकर अच्छा लगा कि सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. गतिरोध पर बातचीत और विभाजन पर भरोसा हमेशा बेहतर रास्ता होता है.”

छात्रों को लेकर क्या बोले?

इसके आगे भज्जी ने छात्रों को लेकर लिखा, “बेहतर शिक्षा का सपना देखने वाला हर छात्र एक मजबूत भारत का सपना देख रहा है. आइए हम सहानुभूति के साथ सुनें, बातचीत के जरिए जुड़ें और स्थायी समाधानों की दिशा में मिलकर काम करें. हमारे युवा इससे कम के हकदार नहीं हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि हम मिलकर कोई ऐसा समाधान निकालेंगे जो हमारे युवाओं और हमारे देश के सर्वोत्तम हित में हो. जय हिंद.”

सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत जारी 

फिलहाल जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक कोई ऐसा पुख्ता हल नहीं निकल सका है, जिससे आंदोलन को खत्म किया जा सके. अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम फैसला क्या होता है.

 

यह भी पढ़ें: पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- ‘उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *