UP Recruitment 2026: यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई

c2791e02cdb8ac0bc3138696e4c0fb6417805660630511294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस वैकेंसी  के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम डेट 24 जून तय की गई है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए यहां बताए गए तरीके के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

एक्साइज कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं क्लास पास होना जरूरी है. केवल वही अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को पूरा करते हैं.

आयु सीमा क्या है?

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना आयोग द्वारा तय कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें – DRDO में साइंटिस्ट बनने का सुनहरा मौका, इतनी पोस्ट पर निकली भर्ती; 19 जून तक करें आवेदन

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए समान रखा गया है. सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क जमा किए बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय शुल्क भुगतान अवश्य करना चाहिए.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध “Live Advertisement” सेक्शन पर क्लिक करें. अब संबंधित भर्ती विज्ञापन के तहत दिए गए “New Registration” लिंक को खोलें. इसके बाद उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी. सभी डिटेल्स भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें. इसके बाद कैंडिडेट्स को फॉर्म को सबमिट करना होगा.

यह भी पढ़ें – CBSE OSM Controversy: ‘सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया’, OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *