किंग या प्रिंस, आज किसका चलेगा बल्ला? GT vs RCB मैच में कैसी रहेगी पिच, मौसम का भी जानें अपडेट

2ed120794721b70b6595c0f6de434ba317775393584331212 original


गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच है, ये उसी पिच पर होगा जहां पिछले साल IPL का फाइनल मैच खेला गया था. RCB ने 190 रन डिफेंड करते हुए अपना पहला खिताब जीता था. इस साल भी विराट कोहली का बल्ला खूब चला है, वहीं अहमदाबाद में शुभमन गिल ने भी खूब रन बनाए हैं. अहमदाबाद में गिल 3 आईपीएल शतक लगा चुके हैं. जानिए आज की पिच किस तरह की रहेगी, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, हेड टू हेड और अन्य जानकारी.

इस सीजन की बात करें तो गुजरात टाइटंस अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. गुजरात ने 8 में से 4 मैच जीते और इतने ही हारे हैं. टीम ने पिछले 3 में से 2 मैच हारे हैं,  हालांकि पिछले मैच में GT ने चेन्नई को चेपौक में हराया है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार नजर आई है. 8 में से 6 मैच जीतकर RCB अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. अगर आज बेंगलुरु जीती तो वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी.

GT vs RCB हेड टू हेड

  • कुल मैच: 7
  • गुजरात ने जीते: 3
  • बेंगलुरु ने जीते: 4

GT vs RCB मैच में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम मैच के अनुकूल है, बारिश की कोई संभावना नहीं है. गर्म मौसम रहेगा, इस वजह से पहली पारी के शुरूआती ओवरों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा. 7 बजे के करीब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 9 बजे के बाद तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यह भी पढ़ें- ‘पहला वर्ल्ड कप जीतना है तो हेनरिक क्लासेन को फोन करो…’, पीटरसन ने CSA क्रिकेट बोर्ड को दी सलाह

GT vs RCB मैच की पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जहां RCB ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले संस्करण के फाइनल में RCB ने 190 रन डिफेंड किए थे. इस सीजन यहां GT vs KKR मैच हुआ था, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता 180 पर सिमट गई थी. जबकि इस ग्राउंड पर औसत स्कोर 199 का है.

आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रह सकती है. दरअसल तापमान बहुत ज्यादा होने के कारण पिच पर सामन्य से थोड़ा अधिक पानी दिया गया. लाल मिट्टी की इस पिच पर आज खूब रन देखने को मिल सकते हैं. पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को चाहिए होगा कि 220 या 230 तक पहुंचे, अगर स्कोर 200 से कम हुआ तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मुश्किल नहीं आएगी. पिच ऐसी है कि गेंद बल्ले पर अच्छे से आने की उम्मीद है, हालांकि मिडिल ओवरों में स्पिनर्स को फायदा मिलेगा.

GT vs RCB मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव जग्दुसाकुमार सुथार. 

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम.

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा.

यह भी पढ़ें- हार के 3 बड़े कारण…, 243 बनाकर भी जीत नहीं पाई मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या से हुई बड़ी गलती

लाइव कहां देखें GT vs RCB मैच?

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *