12600 करोड़ की नेटवर्थ वाले सुंदर पिचाई ने बताई अपनी डाइट, गूगल चीफ को कहां से मिलता है प्रोटीन?

c43a9324b667f1ce4ac9a0fb0575d70217775411649101216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • नाश्ते में चाय, ऑमलेट और टोस्ट शामिल है।

Google CEO Sundar Pichai Daily Routine: दुनियाभर में बड़े और सफल लोगों की चर्चा सिर्फ उनकी उपलब्धियों के कारण नहीं होती है, बल्कि उनकी आदतें और दिनचर्या भी लोगों को काफी प्रभावित करती है. कई युवा उनकी लाइफस्टाइल को अपनाने की कोशिश करते हैं ताकि ने भी अपने जीवन में बेहतर काम कर सकें.

ऐसे ही एक शख्सियत हैं सुंदर पिचाई, जो Google के CEO हैं. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के मुताबिक, सुंदर पिचाई की वर्तमान कुल संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर है. रुपए में ये 12 हजार 600 करोड़ रुपए से ज्यादा है. उनकी शांत नेतृत्व शैली और साथ ही समझदारी से फैसले लेने की क्षमता और अनुशासित जीवनशैली उन्हें दुनियाभर के प्रोफेशनल्स के लिए प्रेरणा बनाती है. अब जानते हैं उनकी दिनचर्या के बारे में.

यह भी पढ़ें – नौकरी के लिए ये हैं भारत की बेस्ट कंपनियां, करियर ग्रोथ में सबको पछाड़ा, देखें लिंक्डइन की लिस्ट

सुबह कितने बजे उठते हैं सुंदर पिचाई?

सुंदर पिचाई आमतौर पर सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच उठते हैं. वे अपने दिन की शुरुआत जल्दबाजी में नहीं करते, बल्कि शांत और व्यवस्थित तरीके से अपने दिन की शुरुआत करना ज्यादा पसंद करते हैं. आजकल ज्यादातर लोग सुबह उठकर मोबाइल देखते हैं तो वहीं सुंदर पिचाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे सुबह उठकर आराम से अखबार पढ़ना पसंद करते हैं.

खानपान में रखते हैं सादगी

सुंदर पिचाई का खानपान काफी सादा और सुंतलित है. वे अपनी डाइट में पोषण का खास ध्यान रखते हैं. साथ ही वे शाकाहारी जीवनशैली को पसंद करते हैं, लेकिन वे अपने नाश्ते में शरीर की जरूरत के हिसाब से प्रोटीन शामिल करते हैं. क्योंकि उनका मानना है कि अच्छी सेहत ही लंबे समय तक बेहतर काम करने की ताकत देती है.

नाश्ते में क्या खाते हैं सुंदर पिचाई?

इनका नाश्ता बिल्कुल साधारण होता है, लेकिन काफी हेल्दी. उनके नाश्ते में आमतौर पर एक कप चाय, ऑमलेट, टोस्ट शामिल होता है. ऑमलेट उनके नाश्ते का जरूरी हिस्सा है क्योंकि यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है.

चाय से खास लगाव

चाय भारतीय घरों का अहम हिस्सा है और सुंदर पिचाई भी इससे जुडे़ हुए हैं. भारतीय चाय एक पेय नहीं है, बल्कि एक आदत और संस्कृति का हिस्सा है. सुबह की शुरुआत चाय के साथ करना दिमाग को शांत और तरोताजा महसूस कराता है.

सफलता के पीछे क्या राज है?

सुंदर पिचाई की दिनचर्या यह बताती है कि सफलता पाने के लिए हमेशा बहुत जटिल चीजें करने की जरूरत नहीं होती. उनकी सुबह की आदतें शांत शुरुआत, अखबार पढ़ना, संतुलित नाश्ता और अनुशासन उन्हें पूरे दिन बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *