पुष्पक विमान के 50 डिजाइन, रावण-जटायु की लड़ाई में लगे साढ़े 6 साल, ‘रामायण’ डायरेक्टर का बड़ा खुलासा

7b0d112082c40ea6fea558a8dcc178e017934589093271064 original


मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ जल्द ही सिनमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस बिग बजट मूवी का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. नितेश ने रामायण की रिलीज से ठीक पहले फिल्म को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि पुष्पक विमान के लिए 40 से 50 डिजाइन तैयार किए थे, जबकि रावण और जटायु के बीच के फाइट सीक्वेंस को अंतिम रूप देने तक साढ़े 6 साल का वक्त लग गया.

रावण-जटायु की फाइट को पर्दे पर उतारने में लगे साढ़े 6 साल

नितेश तिवारी ने हाल ही में ‘श्रेयस मीडिया’ को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान रामायण फिल्म से जुड़े उन्होंने दिलचस्प और हैरान करने वाले किस्से शेयर किए. नितेश ने कहा, ‘रावण और जटायु के फाइट सीन में आर्टिस्ट को ब्रीफ करने से लेकर काम को अंतिम रूप देने तक, कुल साढ़े छह साल सिर्फ एक फाइट सीक्वेंस में लगे. इस पर हजारों लोगों ने मेहनत की. हर चीज को शुरुआत से बनाने में बहुत मेहनत की गई है.’

पुष्पक विमान में ढाई साल से ज्यादा लगे, 50 डिजाइन किए तैयार

नितेश तवारी ने आगे रावण के पुष्पक विमान के डिजाइन पर बात की. उन्होंने कहा, ‘पुष्पक विमान की डिजाइन में दो साल का वक्त लग गया. इसके बाद कई चीजों में बदलाव आया और इसका नतीजा ये निकला कि रावण और जटायु की लड़ाई में भी ज्यादा समय लग गया. क्योंकि हमने पहले पुष्पक विमान का डिजाइन अलग तरह से सोचा था और फिर बाद में उसी को देखते हुए फाइट सीन को तैयार किया.’ 

उन्होंने कहा, ‘पुष्पक विमान के हमने 40 से 50 डिजाइन तैयार किए थे. हम चाहते थे कि हम कुछ ऐसा बनाए जिसके पीछे कोई सांटिफिक आधार हो, न कि सिर्फ दिखने में बेहतर लगे. हम सभी मानते हैं कि उस वक्त जो हुआ तब भी कोई वैज्ञानिक आधार जरूर था.’

दिवाली पर आ रही है ‘रामायण’

रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज होगी. जबकि इसका अगला पार्ट साल 2027 में आ सकता है. इस मूवी को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है, वहीं यश को-प्रोड्यूसर हैं. नमित ने बताया था कि रामायण के दोनों पार्ट का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *