हैलोवीन की रात खौफ का होगा सामना! ‘राज’ से ‘तुम्बाड’ तक, ये 5 हॉरर फिल्में देख कांप उठेगी रूह

b6c53a8252b1caf891562b7ce7fce12017934573089301480 original


अक्टूबर का महीना बस  खत्म होने ही वाला है और हैलोवीन की रात भी करीब है. ऐसे में अगर आप भी कुछ डरावना देखने का सोच रहे हैं तो आपकी खोज यहां पूरी हो गई है. अक्सर लोग हैलोवीन पर हॉलीवुड की हॉरर फिल्मे  देखना पसंद करते हैं, लेकिन भारतीय हॉरर फिल्मों का अंदाज भी कुछ कम नहीं है. यहां डर के साथ लोककथाओं, पुराने अंधविश्वासों और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ी कहानियां देखने को मिलती हैं. अगर आप इस बार कुछ हटकर देखना चाहते हैं, तो इन पांच मशहूर भारतीय हॉरर फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

राज (2002)

भारतीय हॉरर फिल्मों की बात करें तो राज़ का नाम सबसे पहले आता है. साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म ने हॉरर जॉनर को एक नई पहचान दी थी. ऊटी की बेहद खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बनी यह फिल्म एक ऐसे  कपल की है, जो अपनी शादी को बचाने के लिए एक नए बंगले में रहने पहुँचते है. लेकिन वहां उन्हें  एक खौफनाक सच्चाई का पता चलता है की  इस बंगले में एक आत्मा का साया है, जिसके साथ कई गहरे राज भी जुड़े हैं. फिल्म का डरावना माहौल, जंगलों के सीन और यादगार गाने आज भी लोगों को इसकी याद दिलाते हैं. हैलोवीन के मौके पर इसे देखना एक अच्छा आइडिया  हो सकता है.

13B: फियर हैज अ न्यू एड्रेस (2009)

अगर आपको भी ऐसी हॉरर फिल्में देखना पसंद हैं, जिनका डर आपको डेली लाइफ में महसूस हो तो आपके लिए 13B  एक अच्छा ऑप्शन  है. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होते  है और सब कुछ नार्मल चल रहा होता है, लेकिन जल्द ही परिवार को एक टीवी सीरियल में कुछ अजीब सा  नज़र आने लगता है. हैरानी की बात यह है कि उस सीरियल में दिखाई जाने वाली अजीब हरकते शामे परिवार की असल ज़िन्दगी में भी होने लगती है. फिल्म की दिलचस्प कहानी और लगातार बढ़ता हुआ सस्पेंस दर्शकों को आखिर तक रोककर  रखता है. फिल्म की  खास बात यह है कि इसका डर किसी सुनसान हवेली के बजाय एक आम घर के अंदर देखने को मिलता है.

तुम्बाड (2018)

तुम्बाड भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में से एक है, जो अपने अलग अंदाज और डरावने माहौल के लिए जानी जाती हैं. यह कहानी महाराष्ट्र के बारिश से घिरे एक गांव की है जिसमे लोककथाओं और फैंटेसी का अनोखा मेल देखने को मिलता है. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार के आस पास घूमती है, जो एक छिपे हुए खजाने को पाने के जुनून में डूबा रहता है. लेकिन इस खजाने की रखवाली हस्तर नाम का एक रहस्यमयी जीव करता है. फिल्म में डर पैदा करने के लिए अचानक सामने आने वाले सीन के बजाय इसके माहौल और कहानी पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. यही वजह है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी इसके कई दृश्य और डरावना एहसास लंबे समय तक लोगों को याद रहते हैं.

स्त्री (2018)

अगर आप डर के साथ साथ हंसी मजाक का भी मजा लेना चाहते हैं, तो स्त्री आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. यह कहानी चंदेरी नाम के छोटे से शहर की है जिसमें एक रहस्यमयी औरत के आस-पास  घूमती है. कहा जाता है कि वह हर साल एक खास त्योहार के दौरान रात में शहर के आदमियों को अपने साथ उठाकर ले जाती है और पीछे सिर्फ उनके कपड़े छोड़ जाती है. इसी अजीब घटना के बीच फिल्म में कई मजेदार मोड़ भी आते हैं. यह एक बहुत  शानदार कहानी, दमदार कलाकारों की एक्टिंग और कॉमेडी के साथ हॉरर का टच  है. यह फिल्म  बाकी फिल्मों से अलग है. फिल्म में यह भी दिखाया गया कि डर और कॉमेडी को एक साथ पेश करके दर्शकों का दिल जीता जा सकता है.

शैतान (2024)

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म शैतान उन हॉरर फिल्मों में से एक है, जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बेचैन रखती है. फिल्म की कहानी एक परिवार की है, जो छुट्टियां बिताने के लिए घर पर ही होता है. तभी एक अनजान शख्स उनके घर पहुंचता है और उनकी बेटी को अपने वश में करने के लिए हिप्नोटाइज कर देता है. इसके बाद परिवार की खुशियां डर और परेशानी में बदल जाती हैं. फिल्म में काले जादू और वशीकरण से जुड़ा डर दिखाया गया है. इसकी तेज रफ्तार कहानी और तनाव से भरे सीन दर्शकों को आखिर तक रोके रखते हैं. अगर आप हैलोवीन पर कुछ इंटरेस्टिंग और डरावना देखना चाहते हैं, तो शैतान भी आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *