नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड गुजर जाने के बाद भी देश भर के मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस की लगभग 2000 सीटें खाली रह गई है. खाली सीटों को भरने और कम अंकों या मामूली अंक के अंतर से एडमिशन की रेस से बाहर रह गए मेधावी छात्रों को राहत देने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड कराने का फैसला किया है. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्ट्रे राउंड का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अगर आप भी नीट यूजी 2026 क्वालिफाइड हैं और अब तक सीट पाने से चूक गए हैं तो 2 नवंबर से शुरू हो रही यह प्रक्रिया आपके लिए एक और मौका साबित हो सकती है.
आखिर क्यों खाली रह गई 2000 सीटें?
देशभर के दो अलग-अलग राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के मेडिकल कॉलेज और डीम्ड यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग के कई चरण पूरे होने के बाद भी सीटें खाली रह गई है. इनमें से अधिकांश सीटे प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और दिल्ली यूनिवर्सिटी की है, जहां सालाना फीस काफी ज्यादा होती है. जबकि कुछ सरकारी सीटें भी खाली पड़ी रह गई. ऐसे में संस्थाओं और राज्य सरकारों के अनुरोध के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन की अनुमति से एमसीसी ने इस विशेष राउंड की घोषणा की है.
MBBS स्पेशल स्ट्रे राउंड का पूरा शेड्यूल
रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट- एमसीसी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट 2 से 4 नवंबर 2026 तक दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा. वहीं जबकि फीस पेमेंट की सुविधा शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी.
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग- 2 से 5 नवंबर 2026 तक छात्र अपनी पसंद के कॉलेज भर सकते हैं. चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर शाम 4 बजे से शुरू होकर 5 नवंबर सुबह 11 बजे तक चलेगी.
सीट अलॉटमेंट- एमसीसी की ओर से सीट अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट 7 नवंबर 2026 को घोषित किया जाएगा.
कॉलेज रिपोर्टिंग- जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें 7 नवंबर से 16 नवंबर शाम 5 बजे तक अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.
ये भी पढ़ें-UPTET Controversy 2026: UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, अब 148 प्रश्नों से तय होगी पात्रता
BDS और BSc नर्सिंग के लिए शेड्यूल- एमसीसी ने एमबीबीएस के अलावा बीडीएस और बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम में बची हुई सीटों को भरने के लिए भी शेड्यूल जारी किया है. इसमें बीएससी नर्सिंग और बीडीएस छठे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन खोले गए है.
रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग- रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 दोपहर 3 बजे तक चलेगी. वहीं चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 18 नवंबर शाम 4 बजे से 19 नवंबर सुबह 9 बजे तक चलेगी.
रिजल्ट और रिपोर्टिंग- 19 नवंबर कौन सीट अलॉटमेंट के बाद 20 नवंबर को फाइनल रिजल्ट आएगा. वहीं उसके बाद 21 नवंबर से 28 नवंबर के बीच स्टूडेंट अपने कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI