अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी का संन्यास, अचानक फैसले से फैंस हैरान

ffcd661012134d15b14f454b45ac049a17805816483511364 original


भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए संन्यास की जानकारी फैंस के साथ साझा की.

भारत के लिए 7 टेस्ट खेल चुके भरत अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. एक वक्त पर टेस्ट क्रिकेट ऋषभ पंत के बैकअप के रूप में टीम इंडिया के साथ रहने वाले भरत को लंबे वक्त से टीम इंडिया में मौके नहीं मिल रहे थे. 32 साल के भरत ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट फरवरी 2024 में खेला था. 

सबका शुक्रिया अदा किया

उन्होंने संन्यास को लेकर पोस्ट करते हुए सबसे पहले ‘थैंक्यू बीसीसीआई’ लिखा. इसके आगे भरत ने लिखा, “गर्व और कृतज्ञता की भावना के साथ, मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान करता हूं.”

उन्होंने आगे लिखा, “देश के लिए खेलना मेरे लिए सबसे गर्व की बात रही. मेरे इस सफर में बहुत धैर्य और दृढ़ता की आवश्यकता पड़ी है, लेकिन टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करना एक अनमोल पल है. चार लोगों के परिवार में, हम सभी ने दो दशकों से एक ही सपना जिया है. मेरी बहन, मां और पिताजी को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे ऐसा माहौल और सहयोग दिया. मैं उनके प्यार, अनुशासन और कड़ी मेहनत का फल हूं.”

केएस भरत का करियर 

केएस भरत ने अपने करियर में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला. उन्होंने 7 टेस्ट खेले. इन मैचों की 12 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 20.09 की औसत से 221 रन बनाए, जिसमें हाई स्कोर 44 रनों का रहा. 

वहीं फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 113 मैचों की 180 पारियों में 61.32 की औसत से 6102 रन बनाए, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल रहे. 

 

यह भी पढ़ें: AFG वनडे सीरीज के लिए बदलेगी टीम इंडिया, ये खिलाड़ी करेगा विराट कोहली को रिप्लेस! जानें नया अपडेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *