एंटरटेनमेंट की दुनिया से सोमवार, 6 अप्रैल को कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, जहां एक तरफ ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है, तो वहीं ‘हेरा फेरी 3’ की देरी को लेकर परेश रावल का रिएक्शन चर्चा में है. साथ ही अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है.
यहां पढ़ें मनोरंजन जगत के आज के बड़े अपडेट्स…
05.10: 1600 करोड़ कमाने के बाद ‘धुरंधर 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त के उस डायलॉग को म्यूट किया गया है, जिसमें वह गाली देते हैं.
‘धुरंधर 2’ के सपोर्ट में उतरे रवि किशन
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. जहां एक तरफ फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है तो वहीं कुछ ने इसे प्रोपेगेंडा बताया. वहीं हाल ही में एक्टर और सांसद रवि किशन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसा कहना बिल्कुल गलत है.
रवि किशन ने कहा, ‘इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहना बहुत गलत है. आजकल फिल्मों को प्रोपेगेंडा कहने का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है. लोगों ने जैसे नया ‘कबूतर’ पकड़ लिया है.’ उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म ने इंडस्ट्री को फिर से नई ऊर्जा दी है और सिनेमाई अंदाज में सच्चाई को पेश किया है.
रिलीज हुआ ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली. बता दें, फिल्म अक्षय कुमार के अलावा, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी नजर आएंगे.
हेरा फेरी 3 की डिले पर परेश रावल ने किया रिएक्ट
एक्टर परेश रावल जल्द ही फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाले हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ पर भी बात की है. दरअसल, कुछ दिनों से फिल्म को लेकर खबरें आईं कि इसकी रिलीज में देरी होगी. वहीं अब एक्टर ने इन अफवाहों पर बात की. परेश रावल ने हाल ही में मनी कंट्रोल से बात करते हुए कहा, ‘किसी भी बात पर ध्यान न दें. ‘हेरा फेरी 3′ आ रही है. मैं जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करूंगा’.
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. धुरंधर 2’ अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिलहाल फिल्म ने नेट 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ धुरंधर 2 ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली हिंदी फिल्म बन गई है.